{"_id":"601c55ba8ebc3e4b3727d30b","slug":"after-apni-mandi-now-day-market-will-start-from-monday-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl402920677","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मंडी के बाद अब सोमवार से शुरू होगी डे-मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मंडी के बाद अब सोमवार से शुरू होगी डे-मार्केट
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टरों की अपनी मंडी के बाद अब नगर निगम सोमवार से डे-मार्केट भी खोलने जा रहा है। एक्सईएन अजय गर्ग ने निगम आयुक्त को इस संबंध में फाइल भेज दी है। निगम आयुक्त केके यादव की अनुमति के बाद वेंडरों को पर्ची काटकर वहां बैठने की अनुमति दे दी जाएगी। हालांकि निगम अभी वेंडरों को बैठने की जगह की नीलामी नहीं करेगा। नीलामी अगले सत्र में ही की जाएगी।
कोरोना महामारी के बाद देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। प्रशासन ने अप्रैल 2020 से अपनी मंडी और डे-मार्केट के संचालन पर रोक लगा दी थी। उसके बाद बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेक्टर-26 मंडी में फुटकर बिक्री पर भी रोक लगा दी गई थी। हालात बिगड़े तो मंडी को सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान लोगों तक फल व सब्जी पहुंचाने के लिए सीटीयू की बसों का सहारा लिया गया। बसों में फल व सब्जी भरकर निगमकर्मियों ने सेक्टरों में लोगों तक पहुंचाया ताकि कम से कम लोग घरों से निकलें। स्थिति में सुधार आने पर मंडी को फिर से सेक्टर-26 में स्थानांतरित कर दिया गया। हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे तो प्रशासक के सलाहकार ने निगम को अपनी मंडी खोलने को कह दिया। उसके बाद एक फरवरी से अपनी मंडी का संचालन शुरू हो गया है। अब अब निगम ने डे-मार्केट खोलने का भी फैसला लिया है।
अवैध रूप से वेंडर बैठे मिले तो होगा चालान
कोरोना महामारी के दौरान सीटीयू की बसों का संचालन बंद होने के बाद सेक्टरों में फल व सब्जियों की बिक्री के लिए नगर निगम ने रेहड़ी व फड़ी वालों को पर्चियां काटकर अनुमति दे दी। निगम आयुक्त ने अपनी मंडी शुरू न होने तक इन वेंडरों को फल-सब्जी बेचने की अनुमति प्रशासक से ली थी। अपनी मंडी शुरू हाने के बाद निगम आयुक्त ने अब सभी पर्ची धारकों को हटाने के लिए कहा है। अब अवैध रूप से वेंडर बैठे मिले तो उनका सामान जब्त कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
अपनी मंडी के संचालन के बाद एक बार समीक्षा की गई। इसमें इस प्रयास का सफल माना गया है। चूंकि वेंडरों की पर्ची व्यवस्था खत्म हो गई है इसलिए अब डे-मार्केट शुरू करके वेंडरों के लिए थोड़ी राहत देने का प्रयास है। -केके यादव, निगम आयुक्त