{"_id":"5d4c557b8ebc3e6d107492d3","slug":"advocate-protest-against-haryana-administrative-tribunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः हैट को वापस लेने की मांग पर अड़े वकील, मीडिया कर्मियों के साथ हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः हैट को वापस लेने की मांग पर अड़े वकील, मीडिया कर्मियों के साथ हुई कहासुनी
Thu, 08 Aug 2019 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा एडमिनस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल को वापस लेने की मांग पर अड़े वकीलों की गुरुवार को मीडिया के साथ भी कहासुनी हुई। बाद में वरिष्ट अधिवक्ताओं ने मामले में हस्तक्षेप कर मामला निपटाया। गुरुवार को अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लेकर एक महिला हाईकोर्ट पहुंची और वकीलों से कोर्ट में जाने देने की अपील की।
विज्ञापन
वकीलों ने इससे इनकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट में घुसने नहीं दिया। इसके बाद महिला अपना सर दीवार पर मारना शुरू किया। जिसे देखकर मीडियाकर्मी उसके पास पहुंचे लेकिन वकीलों की मीडिया कर्मियों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पंजाब के एडवोकेट जनरल ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। देर शाम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान डीपीएस रंधावा, पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा व सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने मीडिया से माफी मांगी।
विज्ञापन
इस मामले में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंधावा ने कहा कि हैट मुहीम को कुछ वकीलों की नादानी के कारण आघात नहीं पहुंचने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि मीडिया ही हमारी आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।
प्रशासन ने शुरू किया बैठकों का दौर
वकीलों द्वारा याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट में प्रवेश से रोकने के मामले में अब हाईकोर्ट प्रशासन ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार को भी एक बैठक की गई और अब शुक्रवार को दोबारा बैठक होगी। जिसमें याचिकाकर्ताओं को कोई समस्या न आए इसके लिए क्या कदम उठाए जाएं इस पर चर्चा होगी।