फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocate Javed Khan joins Jannayak Janata Party

कांग्रेस को झटका: पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान जजपा में शामिल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

Tue, 19 Apr 2022 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 11:35 PM IST
सार

जजपा ने जावेद को शामिल कर मोहम्मद इलियास की घर में ही मोर्चाबंदी कर दी है। इलियास को 2024 को लेकर अब नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी।

विज्ञापन
Advocate Javed Khan joins Jannayak Janata Party
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एडवोकेट जावेद खान का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुन्हाना के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे एडवोकेट जावेद खान मंगलवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में समर्थकों समेत जजपा का दामन थामा। जावेद के कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी के भीतर की अंतर्कलह को माना जा रहा है।

विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी को जावेद के आने से मेवात जिले में राजनीतिक लाभ होगा। दुष्यंत ने नई दिल्ली में जावेद खान व उनके सभी साथियों का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। चौटाला ने कहा कि पार्टी में शामिल सभी नये साथियों को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इनके आने से न केवल पुन्हाना, बल्कि पूरे नूंह क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिली है। 
विज्ञापन


आने वाले समय में इसी तरह नये साथियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश भर में जजपा का सदस्यता अभियान जारी है। 25 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत अब तक लगभग साढ़े छह लाख नए सदस्य जोड़े जा चुके है। जावेद खान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की कार्यशैली व जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे बखूबी निभाएंगे। जिला पार्षद बिलाल सहित अनेक समर्थक जजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर नूंह से जजपा जिला अध्यक्ष इकबाल जैलदार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, पूर्व विधायक गंगाराम, विनेश गुर्जर, ऋषिराज राणा, शैलजा भाटिया, युवा प्रदेश सचिव मुनफैद खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


इलियास के खिलाफ घर में ही मोर्चाबंदी
जजपा ने जावेद को शामिल कर मोहम्मद इलियास की घर में ही मोर्चाबंदी कर दी है। इलियास को 2024 को लेकर अब नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी। जावेद जजपा के टिकट पर पुन्हाना से चुनाव मैदान में भी उतर सकते हैं। अब इलियास के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed