{"_id":"6175c8a21e703d5c8711e9e4","slug":"advanced-endoscopy-center-inaugurated-at-pgi-chandigarh-news-pkl4310496134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में एडवांस्ड एंडोस्कोपी सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में एडवांस्ड एंडोस्कोपी सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोेलॉजी विभाग की ओर से एंडोस्कॉपी कीटाणुशोधन इकाई का शुभारंभ किया गया है। यह एडवांस्ड सेंटर है, जिसके खुलने से मरीजों को कई लाभ मिलेंगे और चिकित्सकों को भी बेहतर परिणाम रहने पर मर्ज समझने में आसानी होगी।
पद्मभूषण डॉ. डीएन रेड्डी ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने अपना पहला व्याख्यान दिया। कहा कि यह केंद्र मरीजों को लाभ पहुंचाएगा और चिकित्सकों की भी मदद करेगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। पीजीआई की ओर से मिले सहयोग की सराहना की। एंडोस्कोपी के कौशल विकास पर बात की। वर्तमान पीढ़ी कैसे इस पर काम करे, इस पर भी व्याख्यान दिया। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने अध्यक्षता करते हुए सेंटर की खूबियों को सामने रखा। पूर्व निदेशक प्रोफेसर वाईके चावला और विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो. करतार सिंह, डॉ. अजय कुमार अध्यक्ष डॉ. बीएल कपूर अस्पताल नई दिल्ली ने भी विचार रखे। विभाग की प्रमुख प्रो. उषा दत्ता ने नए केंद्र में उन्नत जटिल एंडोस्कोपी प्रक्रियाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरणों आदि के बारे में बताया। संक्रमण के फैलाव को रोकने पर भी बात की। इससे पहले विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. राकेश कोचर ने भी बात रखी।