फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission schedule, for private and goverment convent schools

सरकारी स्कूलों में भी एंट्री लेवल दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
सुमित सिंह श्योराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Admission schedule, for private and goverment convent schools
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के करीब 70 प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के साथ ही सभी सरकारी स्कूलों में भी एंट्री लेवल (प्री-नर्सरी और नर्सरी) में कॉमन एडमिशन शेडयूल से दाखिला होगा। 110 सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल की करीब 5 हजार सीटों पर 1 दिसंबर से आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे।  
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने प्राइवेट, कॉन्वेंट के साथ ही सरकारी स्कूलों में भी प्री-नर्सरी और नर्सरी में दाखिले का फैसला लिया है। अगले हफ्ते तक सरकारी स्कूलों को दाखिले के निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में आवेदन निशुल्क होगा।
विज्ञापन


 जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सरकारी स्कूलों को एंट्री लेवल पर दाखिले संबंधी निर्देश जारी किए जाएंगे । शहर के अभिभावक कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में दाखिले को वरीयता देते हैं। लेकिन अभिभावकों के लिए सरकारी स्कूलों में भी दाखिला अब आसान नहीं होगा। विभाग द्वारा आरटीई के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल के एक किमी के दायरे में आने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिले में वरीयता दी जाएगी। पिछले सालों में  सेक्टर-16,18,35,37,10 और मनीमाजरा जैसे गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में सीटों से कुई गुणा आवेदन पहुंचे। जानकारी अनुसार शहर के गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में लाटरी सिस्टम है जबकि नॉन मॉडल स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी या प्राइवेट दोनों ही तरह के स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावकों को अभी से तैयारी करनी होगी। दाखिले के समय बच्चे के जन्मप्रमाण पत्र,रेजीडेंस और आधार कार्ड जैसे प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होगी। आजकल अभिभावक प्रमाण पत्रों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed