{"_id":"5e0358697f4266fc72f1ff76523b0974","slug":"admission-schedule-for-ba-honours-social-science-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए ऑनर्स सोशल साइंसेज के लिए एडमिशन शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए ऑनर्स सोशल साइंसेज के लिए एडमिशन शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सेशन से लांच किए बीए ऑनर्स सोशल साइंसेज के पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स का एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए 27 जुलाई तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पांच वर्षीय इस कोर्स में दो डिग्रियां मिलेंगी। जिसमें एक बीए और दूसरी एमए की होगी। स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के बाद दूसरी जगह भी एडमिशन ले सकते हैं। बीए के बाद एमए के लिए छात्र अपनी इच्छा और रुचि के विषय चुन सकते हैं।
विज्ञापन
कोर्स में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट के12वीं कक्षा में 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। जबकि 12वीं में सोशल साइंस पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को 10 फीसदी की वेटेज मिलेगी।
विज्ञापन
आवेदनों जमा होने केबाद मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को लगेगी और काउंसिलिंग 31 जुलाई को होगी। चयनित स्टूडेंट्स की लिस्ट 3 अगस्त को लगेगी और फीस 7 अगस्त तक जमा करवाई जा सकती है।