{"_id":"628010a7f0c4f5750557a2d2","slug":"administrator-meets-french-ambassador-discusses-running-traffic-like-paris-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4506493189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राजदूत से मिले प्रशासक, चंडीगढ़ में पेरिस की तरह यातायात चलाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राजदूत से मिले प्रशासक, चंडीगढ़ में पेरिस की तरह यातायात चलाने पर चर्चा
विज्ञापन
चंडीगढ़। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन शनिवार को शहर पहुंचे। पंजाब राजभवन में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और लेनिन की मुलाकात हुई। प्रशासक ने शहर की कई योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान शहर के यातायात को पेरिस की तरह चलाने की योजना पर काम करने को लेकर चर्चा हुई। लेनिन ने प्रशासक को चंडीगढ़ की स्थापत्य विरासत के जीर्णोद्धार और संरक्षण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ के साथ फ्रांस के संबंधों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि इस शहर की स्थापना से लेकर इसकी योजना और क्रियान्वयन तक में फ्रांस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी वास्तुकार ली कॉर्बूजियर ने सिटी ब्यूटीफुल को डिजाइन किया था और अब शहर को स्मार्ट सिटी में बदलने की दिशा में फ्रांसीसी सलाहकार अपनी सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को आशा है कि इसके विरासती फर्नीचर की पहचान, उसकी बहाली अथवा कानूनी रक्षण में फ्रांसीसी विशेषज्ञता का पूरा सहयोग मिलेगा।
बॉक्स
सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के सहयोग के लिए किया धन्यवाद
प्रशासक ने शहर में सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए फ्रांसिसी राजदूत को बताया कि फ्रांस की वित्तीय सहायता से इस योजना को पूरा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत शहर के लोगों को जल्द बेहतर जलापूर्ति की व्यवस्था मिलेगी। फ्रांसीसी राजदूत ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि फ्रांसीसी विशेषज्ञ कैपिटल कॉम्प्लेक्स और अन्य इमारतों में बहाली और संरक्षण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
फ्रांस में भारत के छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक अवसर
इमैनुएल लेनिन ने प्रशासक से कहा कि फ्रांस में भारत के छात्रों के लिए अधिक शैक्षिक अवसर हैं। फ्रांस के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ भारत बेहतर साझेदारी कर सकता है। उन्होंने कहा फिलहाल भारत के करीब 10 हजार छात्र फ्रांस में पढ़ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि अगले साल तक यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। लेनिन ने प्रशासक के साथ बातचीत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं और आपसी हित के क्षेत्र में नए समाधान खोजने से इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बॉक्स
पीयू के पुस्तकालय में पहुंचे लेनिन, प्रोफेसरों से भी की मुलाकात
फ्रांस के राजदूत लेनिन पंजाब विश्वविद्यालय की एसी जोशी पुस्तकालय में भी पहुंचे। वहां घूमने के बाद सलाहकार धर्मपाल की मौजूदगी में चंडीगढ़ आर्किटेक्ट कॉलेज के साथ ही अन्य कॉलेजों के प्रोफेसरों से मिले। उनके साथ भारत में फ्रांसीसी संस्थान के निदेशक इमैनुएल लेब्रून भी मौजूद रहे।