फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator does not have time to meet public representatives

Chandigarh News: प्रशासक के पास जनता के प्रतिनिधियों से मिलने का समय नहीं

Fri, 01 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Administrator does not have time to meet public representatives
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-21 के आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रशासक भाजपा के नेताओं, पार्षदों के अलावा मनोनीत पार्षदों से भी मिलते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के चुने हुए पार्षदों को मिलने का समय नहीं देते।
विज्ञापन

जसबीर लाडी ने पत्र के माध्यम से प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को बताया है कि जनता के कामों पर चर्चा के लिए उन्होंने मिलने के लिए पांच बार ईमेल के माध्यम से अनुरोध किया। तीन बार उनके दफ्तर में फोन कर समय मांगा लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दीं। उन्होंने 4 जून, 7 जून, 9 जून, 23 जून, 7 जुलाई को ईमेल किया और मिलने का समय मांगा। इसके बाद फोन भी किए लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। लाडी ने कहा कि उन्होंने कई कार्यक्रमों में प्रशासक का भाषण सुना, जिसमें वह हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही तय करने की बात करते हैं। बिना किसी पक्षपात के जनता के नुमाइंदों को साथ लेकर चलने का दम भरते हैं लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि वे खुद इसका पालन नहीं करते हैं। लाडी ने कहा कि प्रशासक शायद भूल चुके है कि वह भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे शहर के प्रशासक हैं। आए दिन वो सिर्फ भाजपा के नेताओं और पार्षदों से मिलते हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी विशेष के लिए ही कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed