फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator badnaur and mayor asha jaiswal on new taxes

प्रशासक बदनौर बोले- आमदनी बढ़ाने को नया टैक्स लगाओ; मेयर ने कहा- हरगिज नहीं

Sun, 17 Sep 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Administrator badnaur and mayor asha jaiswal on new taxes
Administrator VP Singh Badnore & Mayor Asha Jaiswal - फोटो : File Photo
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आमदनी बढ़ाने के लिए नगर निगम की मेयर आशा जसवाल को नया टैक्स लगाने को कहा है लेकिन मेयर ने दो टूक कहा कि वह कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी। जसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में नगर निगम को मनोरंजन टैक्स लगाने का अधिकार दिया है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही मनोरंजन कर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रशासन नगर निगम पर दबाव बनाया हुए है कि वह अपने आय के साधन बढ़ाए। हाल ही में मेयर और कमिश्नर के साथ हुई मुलाकात में प्रशासक ने मेयर को नया टैक्स लगाने को कहा। इस पर मेयर ने प्रशासक को कहा कि सेक्टर-17, मौलीजागरा के अलावा कई जगह खाली दुकानें पड़ी हैं, जिन्हें किराए पर या कम रेट पर बेचने की मंजूरी दी जाए। अगर ऐसा होता है तो नगर निगम का खजाना भर जाएगा।
विज्ञापन


इतनी राशि आ जाएगी कि इसके ब्याज से ही नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हो जाएगा। नगर निगम के पास पांच साल पहले 500 करोड़ रुपये की एफडी थी, जो कि अब मुश्किल से 200 करोड़ रुपये रह गई है। जबकि नगर निगम को प्रशासन से हर साल मिलने वाला बजट भी कम हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

254 दुकानें खाली पड़ी है पिछले कई सालों से खाली 

Administrator badnaur and mayor asha jaiswal on new taxes
मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
लिहाजा प्रशासन चाहता है कि नगर निगम खुद भी आय के साधन के बढ़ाए। जबकि कमिश्नर बी पुरूषार्था भी कई बार सदन की बैठक में पार्षदों को इस ओर कदम उठाने के लिए कह चुके हैं।

मेयर आशा जसवाल का कहना है कि एक बात स्पष्ट है कि जब शहरवासियों को नई  सुविधाएं मिलेगी अब तभी कोई नया टैक्स लगाने पर विचार किया जाएगा।

254 दुकानें खाली पड़ी है पिछले कई सालों से खाली 
शहर में इस समय नगर निगम की करोड़ों रुपये की ऐसी 254 दुकानें है जो कि कई सालों से खाली पड़ी हैं। इनमें से 197 दुकानें ऐसी है जो कि अभी तक इंजीनियरिंग विंग की लापरवाही के कारण पालिसी न बनने के कारण किराए पर नहीं चढ़ी है। अगर यह किराए पर भी चढ़ जाए तो हर माह लाखों रुपये इकट्ठा हो जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed