फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration issued tender for privatization of electricity department

बिजली विभाग के निजीकरण के लिए प्रशासन ने जारी किया टेंडर

Tue, 10 Nov 2020 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Administration issued tender for privatization of electricity department
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर के बिजली विभाग को निजी हाथ में देने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। बिजली विभाग की 100 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए टेंडर जारी किया गया है। प्रशासन ने 10 करोड़ रुपये बिड सिक्योरिटी रखी है। इच्छुक 31 दिसंबर शाम 4 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने बीते दिनों रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया था, जिसके बाद करने के बाद सोमवार को प्रशासन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया, जिसके तहत योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशासन की ओर से जिस भी कंपनी को नियुक्त किया जाएगा, उसके पास शहर की बिजली का वितरण और रिटेल सप्लाई की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए पहले कंपनी फाइनल की जा रही है, जो बिजली विभाग की संपत्ति को अधिकृत करेगी। वहीं, कर्मचारी प्रशासन के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि प्रशासन ने शुक्रवार को निजीकरण के लिए इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार करने को लेकर जानकारी दी थी, जिसमें सलाहकार मनोज परिदा के अलावा विद्युत मंत्रालय के प्रतिनिधि और ट्रांसक्शन एडवाइजर मौजूद थे। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी फ़ाइनल करने के लिए उन्होंने टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की पेंशन के लिए बनेगा ट्रस्ट
विभाग के निजीकरण के लिए ट्रस्ट भी बनाया जाएगा, जो सरकारी कर्मचारियों के पेंशन दायित्वों का ध्यान रखेगा, क्योंकि ये कर्मचारी प्राइवेट कंपनी में शिफ्ट होंगे। शहर के बिजली विभाग को किस तरह से निजी हाथों में दिया जा सकता है, इसके लिए कंसल्टेंट हायर करने की प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। कई बार टेंडर किए गए, जिसमें पावर फाइनेंस कारपोरेशन ने इंटरनेशनल कंपनी डेलॉएट को निजीकरण के सभी पेंच को सुलझाने का काम सौंपा था। इस कंपनी ने विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों, पावर सप्लाई समेत कई अन्य तरह की जानकारियों को एकत्रित करके अपनी रिपोर्ट और डीपीआर सौंपी थी। गौरतलब है कि शहर में इस समय 2.47 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.14 लाख लोग घरेलू बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि अन्य कॉमर्शियल, स्माल पावर, पब्लिक लाइटिंग और कृषि के कनेक्शन हैं। चंडीगढ़ अपनी खुद की ही बिजली नहीं है, वह वितरण का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed