फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration extended the writing time of ACR and APAR of personnel for the second time

प्रशासन ने दूसरी बार कर्मियों की एसीआर, एपीएआर लिखने का समय बढ़ाया

Sat, 28 Nov 2020 09:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Administration extended the writing time of ACR and APAR of personnel for the second time
चंडीगढ़। कोरोना के कारण प्रशासन ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्ष 2019-20 की वार्षिक एसीआर/एपीएआर लिखे जाने की तिथि फिर से बढ़ा दी है। प्रशासन के अधिकतर कर्मचारी अभी भी आपातकाल व आवश्यक सेवाओं में व्यस्त हैं, जिसके चलते ही प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

सामान्य परिस्थितियों में यह रिपोर्ट अप्रैल माह तक पूरी कर ली जाती है लेकिन कोरोना के चलते प्रशासन ने दूसरी बार इसकी तारीख बढ़ाई है। यह एसीआर व एपीएआर ई-एचआरएमएस मानव संपदा पोर्टल पर लिखी जानी है। ए,बी व सी कैटेगरी के अधिकारी एपीएआर लिखने की प्रक्रिया तय समय पर शुरू करके 2 दिसंबर तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग अधिकारी को देंगे। रिपोर्टिंग अधिकारी अपने संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को यह रिपोर्ट ऑनलाइन ही 9 दिसंबर तक देंगे। इसके बाद रिव्यू अधिकारी को यह रिपोर्ट 16 दिसंबर तक पूरी कर अपने वरिष्ठ अधिकारी को देनी होगी। वरिष्ठ अधिकारी को इसे स्वीकार करने व अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। प्रशासन की तरफ से सभी विभागों के प्रमुखों, बोर्ड व निगम को भी इसकी एक प्रति भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed