फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration alert, schools may convert into quarantine wards in emergency

यूटी प्रशासन अलर्ट... आपातकाल में स्कूलों को क्वारंटीन वार्ड बनाने की तैयारी, प्रिंसिपलों को निर्देश

Sat, 09 May 2020 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 09 May 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration alert, schools may convert into quarantine wards in emergency
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर भविष्य की तैयारियों में जुट गया है। एसडीएम साउथ ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर आपातकाल में स्कूलों को क्वारंटीन वार्ड और अन्य इस्तेमालों के लिए तैयार रखने के लिए कहा है। यहां पर कोरोना संदिग्धों को रखा जाएगा। पत्र में कहा गया कि आपात की स्थिति में सभी स्कूल हेड नोडेल अफसर की तरह काम करेंगे। इसके बाद डीईओ ने सभी स्कूलों को शुक्रवार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने हेड/प्रिंसिपल/इंचार्ज इत्यादि को तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


यह रहेगी प्लानिंग
प्लानिंग के अनुसार डिप्टी डीईओ हरबीर सिंह आनंद सभी सरकारी स्कूलों के नोडेल अधिकारी की तरह काम करेंगे। जीएमएसएसएस- एमएचसी मनीमाजरा के प्रिंसिपल राजेश शर्मा ईस्ट जोन के स्कूलों के को -ऑर्डिनेटर, जीएमएसएसएस- 46 के प्रिंसिपल दर्शन जीत सिंह साउथ जोन के स्कूलों के को-ऑर्डिनेटर, जीएमएसएसएस-22 के प्रिंसिपल राजीव कुमार सेंट्रल जोन के स्कूलों के को-ऑर्डिनेटर के तौर पर काम करेंगे। साथ ही सभी स्कूलों के हेड/ प्रिंसिपल/ इंचार्ज अपने स्कूलों के नोडेल अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर स्कूल स्टाफ को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्कूलों की व्यवस्था ठीक रखने के दिए आदेश
एसडीएम साउथ ने डीईओ को लिखे पत्र में कहा है कि स्कूलों में अगर किसी चीज की जरूरत है तो पहले ही व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। स्कूलों में इलेक्ट्रिक फिटिंग जैसे- पंखे, लाइट इत्यादि सब ठीक हों। हर रोज स्कूलों में सफाई व्यवस्था सुचारू ढंग से हो। सभी वाशरूम के दरवाजे सही से लॉक होते हों और सैनेटाइजेशन की व्यवस्था हो। स्कूल के सभी बेंच और जरूरी सामान ग्राउंड फ्लोर पर रखवाया जाए। स्कूल में नियमित पानी, वाटर फिल्टर और वाटर कूलर की व्यवस्था हो। अगर उपरोक्त किसी भी व्यवस्था में कोई कमी हैं तो स्कूल हेड तुरंत प्रभाव से इसे ठीक करवाएं। इसके साथ ही स्कूलों के लिए बनाए गए सभी नोडेल अधिकारियों की सूची भी उन्हें भेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed