{"_id":"5a15d4974f1c1b9f678bd093","slug":"administrater-challenge-cup-all-india-football-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल टूर्नामेंट: पहले दिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल टूर्नामेंट: पहले दिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में फुटबाल का रोमांच अब शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत हुई है एडमिनिस्ट्रेटर्स चैलेंज कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट से। जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चंडीगढ़ के खेल सचिव बीएल शर्मा ने की।
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के डायरेक्टर स्पोर्ट्स कैप्टन करनैल सिंह भी मौजूद रहे। यहां ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. महिंदर सिंह भी मौजूद रहे। यहां रविंदर सिंह, पूर्व डीजीपी चंदर शेखर, ललिता शर्मा और सीनियर काउंसलर हीरा नेगी भी मौजूद रहीं। बीएल शर्मा ने सेरेमोनियल किक के साथ टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उद्घाटन मैच हरियाणा फुटबाल क्लब और देशबंधू कोचिंग सेंटर वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें इस मैच में हरियाणा फुटबाल क्लब की टीम ने देशबंधू कोचिंग सेंटर की टीम को 6-1 से शिकस्त दी। इस मैच में थांग गोयलियां ने 27वें और 48वें, थोमटे सोंगपुट ने 72वें, राज किशोर ने 75वें और 78वें, अंगंबा ने 62वें मिनट में गोल दागा। वेस्ट बंगाल के लिए सद्दाम खान ने एक मात्र गोल दागा।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें खेल रही हैं। जिसमें चार अलग अलग पूल में मैच खेले जाएंगे। हरेक पूल की दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्वार्टर फाइनल मैच नाक आउट आधार पर होंगे। पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 चंडीगढ़ के मुकाबले होेंगे।