फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ADGP Suicide case Haryana Dead body shifted to PGI

एडीजीपी आत्महत्या: शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर पुलिस वालों पर उठे सवाल, डीएसपी ने क्या दिया था आदेश?

Sun, 12 Oct 2025 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

एडीजीपी आत्महत्या मामले में शव को शिफ्ट करने को लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को बिना इजाजत के शिफ्ट किया गया। डीएसपी पर इसकी गाज गिरी है।   

विज्ञापन
ADGP Suicide case Haryana Dead body shifted to PGI
एडीजीपी वाई पूरण का शव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एडीजीपी आत्महत्या मामले में मृतक के परिजनों की गैर-मौजूदगी में शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी से पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। इस पर परिवार ने आपत्ति जताई। सूत्रों के अनुसार शव को शिफ्ट किए जाने की जानकारी न तो एसएसपी को थी और न ही उनसे ऊपर के अधिकारियों को। 

विज्ञापन


जब एसएसपी ने सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा से पूछा कि शव को बिना इजाजत क्यों शिफ्ट किया गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी से इन्कार कर दिया। सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शव डीएसपी उदयपाल के आदेश पर शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन


एसएसपी ने जब डीएसपी उदयपाल से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ शव को सेक्टर-16 अस्पताल से रिलीज करने के लिए कहा था ताकि परिजन पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकें। इस संदेश को लेकर डीएसपी और एसआई के बीच गलतफहमी हो गई और शव सीधे पीजीआई पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पीजीआई पहुंचते ही एसएसपी खुद मोर्चरी के बाहर पहुंचीं और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही मृतक के परिजनों को यह जानकारी दी गई कि शव अब पीजीआई में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार ने पहले ही पुलिस को सूचित किया था कि पोस्टमार्टम से पहले उनकी दोनों बेटियां अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। इस पूरे मामले के बाद डीएसपी सेंट्रल उदयपाल को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें: ADGP Suicide: चंडीगढ़ महापंचायत में हंगामा; DGP को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed