Republic Day: पंजाब पुलिस के दो अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल, AGTF के एडीजीपी प्रमोद बन का नाम शामिल
पंजाब पुलिस के दो अफसरों को गणतंत्र दिवस पर प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के दो अफसरों को विलक्षण सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईपीएस अधिकारी व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के प्रमुख एडीजीपी प्रमोद बान और पीपीएस अधिकारी एआईजी (इंटेलिजेंस-1) स्वर्णदीप सिंह शामिल हैं। वहीं, एजीटीएफ के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।
गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें बहादुरी के लिए मेडल (जीएम), विलक्षण सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल (पीएमडीएस) और शानदार सेवा के लिए मेडल (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में गायक सिद्धृ मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों का एनकाउंटर करने वाले पांच अधिकारी भी शामिल हैं।
डीएसपी दलबीर सिंह, एसआई राहुल शर्मा, एएसआई जगजीत सिंह, एएसआई बलजिंदर सिंह, एएसआई मलकीत सिंह, हेड कान्स्टेबल सुरिंदरपाल सिंह और सीनियर कान्स्टेबल मनदीप सिंह (मरणोपरांत) को बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह शानदार सेवा के लिए मेडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले 16 अधिकारियों/कर्मचारियों/ होम गार्डों में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर हरविंदर सिंह विर्क, विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर (शिकायत सेल) दिग्विजय कपिल, डीएसपी सीआईडी मानसा कुलदीप सिंह और डीएसपी पीआरटीसी जहांखेलां, गुरजीतपाल सिंह सहित चार पीपीएस अधिकारी और इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह, एसआई गुलशन सिंह, एसआई राज कुमार (सीपी अमृतसर), एसआई राज कुमार (आईएसटीसी कपूरथला), एसआई संजीव कुमार, एसआई रमेश चंद, एएसआई गुरविंदर सिंह, एएसआई बलबीर चंद, एएसआई दीपक कुमार और पल्टून कमांडर पंजाब अनीश कुमार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित होंगे ये अधिकारी
पंजाब पुलिस के तीन पीपीएस अधिकारी सहित 14 अन्य कर्मियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर इन अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल ने जिन नामों की घोषणा की उनमें तीन पीपीएस अधिकारियों में एसएसपी जालंधर देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर, कमांडेंट आरटीसी जालंधर मनदीप सिंह और डीएसपी डीटेक्टिव एसएएस नगर गुरशेर सिंह शामिल हैं। अन्य अधिकारियों में इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह, एसआई मुखविंदर सिंह, एसआई भुपिंदर सिंह, एसआई मेजर सिंह, एसआई जसजीत सिंह, एसआई गुरविंदर सिंह, एसआई गुरमुख सिंह, एसआई अमनदीप वर्मा, एएसआई महिन्द्रपाल सिंह और सीनियर कांस्टेबल प्रभदीप सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।