{"_id":"65a94ce7f2b5a05c5d0ac2b3","slug":"additional-sho-of-sultanpur-lodhi-died-of-pneumonia-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल SHO की निमोनिया से मौत, पांच दिन पहले ठंड लगने से बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल SHO की निमोनिया से मौत, पांच दिन पहले ठंड लगने से बिगड़ी थी तबीयत
Thu, 18 Jan 2024 09:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:43 PM IST
सार
ठंड लगने से सेहत बिगड़ने के बाद गुरुवार को सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल एसएचओ की मौत हो गई। रणजीत सिंह हरिके पत्तन के रहने वाले थे। गांव में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल एसएचओ रणजीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के थाना सुल्तानपुर लोधी में बतौर एडिशनल एसएचओ तैनात एसआई रणजीत सिंह की निमोनिया से मौत हो गई। पिछले चार-पांच दिन से ठंड लगने से उनकी सेहत बिगड़ गई थी। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि एसआई रणजीत सिंह एक बेहतरीन पुलिस अफसर थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरे समर्पण भाव से निभाई। रणजीत सिंह (55) हरिके पत्तन के रहने वाले थे। उनका गांव में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता किसी व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि एसआई रणजीत सिंह के परिवार के साथ पुलिस विभाग डटकर खड़ा है। उनके परिवार की देखभाल का जिम्मा पुलिस प्रशासन पर हैं। अंतिम संस्कार में थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन