फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adda Cricket XI defeated Panchkula Tigers by 37 runs

Chandigarh News: अड्डा क्रिकेट इलेवन ने पंचकूला टाइगर्स की को 37 रनाें से हराया

Mon, 23 Sep 2024 07:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Adda Cricket XI defeated Panchkula Tigers by 37 runs
चंडीगढ़। लोगों के मन में अंगदान की भावना बनाए रखने के लिए सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में एक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए मैच में अड्डा क्रिकेट इलेवन ने पंचकूला टाइगर्स की टीम को 37 रन से हरा दिया। विजेता टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें ओपनर हरविंदर नैन 93 रन (केवल 54 बाॅल पर 21 चौकों के साथ) और सिकंदर राणा नाबाद 69* (केवल 26 गेंद में 3 सिक्सर और 11 चौकों के साथ), गौरव ने 22 (14 बाॅल में) और कमल अरोड़ा ने नाबाद 24 बनाए। गेंदबाजी में पंचकूला टाइगर्स के साहिल, हितेश और अवि कुमार ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।
विज्ञापन

इसके जवाब में 222 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पंचकूला की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए। राहुल ने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 64 रन की पारी खेली। सचिन 29, हितेश 26, सौरभ 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट क्लब, डेराबस्सी के कमल अरोड़ा और कमल जोशी ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखलाई। अभिषेक जूनियर, चेतन शर्मा, हरविंदर नैन और सिकंदर राणा के हिस्से में 1-1 विकेट आया। अड्डा क्रिकेट क्लब के हरविंदर नैन को उनके उत्कृष्ट ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed