फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adda Cricket Elevan won t-20 Champion

अड्डा क्रिकेट इलेवन बना टी-20 चैंपियन

Tue, 30 Nov 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Adda Cricket Elevan won t-20 Champion
चंडीगढ़। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोमवार को अड्डा क्रिकेट इलेवन ने चंडीगढ़ इलेवन की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। मुकाबला डेराबस्सी के क्रिकेट मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ इलेवन की पूरी टीम 18.4 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई। पंकज ने 39 रन, ललित चौहान ने 26 रन और हार्दिक मेहता ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट इलेवन की ओर से सुल्तान ठाकुर ने 22 रन देकर तीन और अंकित ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अड्डा क्रिकेट इलेवन की टीम ने 14.1 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरविंदर नैन ने शानदार 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ इलेवन के ललित चौहान, मोहित गर्ग, पंकज, शुभम, नितेश नेगी ने एक-एक विकेट चटकाया। हरविंदर नैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed