फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Yashpal Sharma expressed grief over the demise of Satish Kaushik

Satish Kaushik Death: यशपाल शर्मा ने कहा- अभी तो मिला था, कैसे यकीं कर लूं, सभी को हंसाने वाला रुलाकर चला गया

Thu, 09 Mar 2023 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

मुझे विशवास नहीं हो रहा है कि वो चले गए हैं। मैं निशब्द हूँ …. हमने एक उम्दा अभिनेता, निर्देशक, प्रोड्यूसर, एक अच्छा इंसान खो दिया ,, बस अब तो यही कह सकता हूं जन्हा भी रहो बड़े भाई सुकून से रहो ….आरआईपी सतीश जी।

विज्ञापन
Actor Yashpal Sharma expressed grief over the demise of Satish Kaushik
अभिनेता यशपाल शर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

सतीश कौशिक के निधन पर अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि कैसे यकीं कर लूं कि ये इंसान आज नहीं है... अभी तो मिला था राजेश अमरलाल बब्बर के साथ। हंसता खिलखिलाता होली खेलता.. ख़ुशियां बांटता ये इंसान। 66 साल की उम्र में भी उनके अंदर गजब का बचपना था। हमेशा खिलखिलाकर हंसना और हंसाना। वह नए नए चैलेंज कैरेटर ढूंढते थे, जिसमे लोगों को हंसाया जा सके। उनकी थीम ही हंसाना थी लेकिन आज वह सभी को रुलाकर चला गया। जीवन क्या रंग दिखाता है …।

विज्ञापन


हरियाणा की फिल्म इंडस्ड्री को लेकर चार दिन पहले ही उनके आफिस में मिला था। भविष्य को लेकर कितनी योजनाएं थी। दादा लखमी, छोरियां, पगड़ी, सतरंगी, हरियाणा फिल्म और सिनेमा को लेकर। गांव-गांव में इन फिल्म के शो कराने पर लंबी बातचीत हुई और रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन


ये तो हिंदी और हरियाणावी फिल्म उद्योग को लेकर बड़ा झटका है। वह एक जिंदादिल इंसान थे और अच्छे काम की दिल खोलकर तारीफ करते थे। पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया भाषण मुझे आज भी याद है। दिल खोलकर और पूरे जोश के साथ उन्होंने हरियाणा के युवाओं के साथ संवाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी तौर पर मेरा शुरू से ही उनके साथ जुड़ाव रहा है। हमेशा उन्होंने मेरी मदद की है। बात चाहे किसी भी चीज की हो। वो हमेशा कहते थे किसी भी बात की चिंता नहीं करना, जब भी जरूरत लगे तो अपना समझकर बताना। जब भी उनके पास गया तो वो हमेशा एक ही बात करते थे कि मैं हूं ना। उनके ये शब्द मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उनके साथ कई फिल्मों में काम किया, वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। अभी मैंने एक कॉलेज कांड हरियाणवी सीरिज बनाई है, उनको दिखाई तो उन्होंने कहा कि अब मैं कह सकता हूं कि हरियाणावी फिल्म इंडस्ट्री सही दिशा में आगे बढ़ रही है। अब ये क्वालिटी हिंदी फिल्मों के बराबर पहुंच गई है।

मुझे विशवास नहीं हो रहा है कि वो चले गए हैं। मैं निशब्द हूँ …. हमने एक उम्दा अभिनेता, निर्देशक, प्रोड्यूसर, एक अच्छा इंसान खो दिया ,, बस अब तो यही कह सकता हूं जन्हा भी रहो बड़े भाई सुकून से रहो ….आरआईपी सतीश जी।


दुख है, हमने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया: उषा शर्मा
हमने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया। अभी उन्हें फिल्मी जगत के लिए काफी कुछ करना था लेकिन भगवान को शायद यह मंजूर नहीं था। बहुमुखी कलाकार के साथ-साथ सतीश कौशिक एक जिंदादिल इंसान थे। हरियाणा फिल्म नीति को लेकर उन्होंने काफी काम किया। -उर्षा शर्मा, चंद्रावल की अभिनेत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed