फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Sonu Sood express deep concern over drug cases in Punjab

Punjab: नशे के खिलाफ मुहिम से जुड़े सोनू सूद, कहा-मिलजुल कर पंजाब को नशा मुक्त बनाएं, डीजीपी बोले धन्यवाद

Mon, 04 Sep 2023 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 10:07 AM IST
सार

मोगा में जन्मे सोनू सूद को कोविड महामारी के समय मुश्किल में घिरे लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेश को नशामुक्त बनाने की बात कही।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood express deep concern over drug cases in Punjab
Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ एक मुहिम का नेतृत्व कर चुके फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सूबे में लगातार बढ़ रहे नशे के मामलों पर गहरी जताते हुए आम लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत मान की नशा-मुक्त मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


मोगा में जन्मे सोनू सूद को कोविड महामारी के समय मुश्किल में घिरे लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। रविवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेश को नशामुक्त बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने पंजाब के लोगों से राज्य सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने की चलाई गई मुहिम का समर्थन करने को कहा है। सोनू सूद के इस वीडियो क्लिप को डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें


नई पीढ़ी नशे से प्रभावित 
सोनू सूद ने वीडियो में कहा कि पंजाब की धरती हमेशा गबरु-जवानों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब लंबे समय से लोग कहते हैं कि पंजाब में नशा बढ़ गया है। नई पीढ़ी नशे से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जब वह खुद मोगा और पंजाब के बाकी हिस्सों में जाते हैं तो ज्यादातर युवा नशे की चपेट में दिखाई देते हैं। इसी वजह से अपराध बढ़ते हैं क्योंकि नशे के आदी लोगों को नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी पंजाब में नशे के खिलाफ एक मुहिम चला चुके हैं, जिसके तहत करीब 280 बच्चों की नशे की लत छुड़ाने का प्रयास किया था। ऐसे कई लोग हैं जो नशे का शिकार हैं और उन तक प्रशासन की पहुंच नहीं हो पाती। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने मुहिम छेड़ी है, जिससे पंजाब से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए।

सोनू सूद ने यह भी कहा कि पंजाब को सभी लोग मिलजुल कर ही नशा मुक्त बना सकते हैं। इसके लिए उन बच्चों और युवाओं के बारे में जानकारी हासिल की जाए, जो नशे के आदी हो चुके हैं और फिर ऐसे युवाओं से नशा छुड़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed