फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayushmann Khurrana's Father and Astrologer P Khurana Passes Away In Mohali

Chandigarh: अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता ज्योतिषी पी खुराना का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Fri, 19 May 2023 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:38 PM IST
सार

अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता और मशहूर ज्योतिषी पी. खुराना का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana's Father and Astrologer P Khurana Passes Away In Mohali
आयुष्मान खुराना के पिता का निधन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (दिनेश भारद्वाज)

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अपार शक्ति खुराना के पिता विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी पी खुराना का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 74 वर्षीय पी खुराना हृदय रोग से पीड़ित थे। दो दिन पहले उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका मनीमाजरा स्थित श्मशानघाट में शाम 5:15 बजे अंतिम संस्कार किया गया। शहर के गण्यमान्य लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन


पिता पी खुराना के निधन की सूचना मिलते ही आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना शुक्रवार सुबह मोहाली पहुंचे। दोपहर बाद उनके शव को सेक्टर-6 स्थित आवास पर लाया गया। शाम पांच बजे एंबुलेंस से उनका शव मनीमाजरा के श्मशानघाट ले जाया गया। इस दौरान उनकी मां पूनम खुराना सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिचितों और रिश्तेदारों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन के एक दिन बाद मौत
18 मई को पी खुराना का जन्मदिन था। तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनके जन्मदिन पर कोई खास जश्न नहीं मनाया जा सका। वहीं 19 मई को उनका निधन हो गया।


पिता के साथ नहीं बांट पाएंगे अवॉर्ड की खुशी
चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति के हाथों 20 मई को आयुष्मान खुराना को कला रत्न पुरस्कार दिया जाना है। मगर दुख की बात यह है कि अब वे यह पुरस्कार मिलने की खुशी अपने पिता के साथ नहीं बांट पाएंगे। आयुष्मान को उनके पिता के सबसे नजदीक माना जाता रहा है। कोई भी उलझन होने पर वे अपने पिता से उसे साझा करते थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अंतिम यात्रा में पहुंचे
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई भी पी खुराना की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। चंद्रमोहन बिश्नोई ने बताया कि वे उनके काफी अच्छे मित्र थे। समय-समय पर उनसे सुझाव और मशविरा लेते थे। बिश्नोई ने कहा कि पी खुराना की भविष्यवाणी सदैव सटीक बैठती थी। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता, भाजपा नेता संजय टंडन, एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, महेश गनेरीवाला, भाजपा नेता अंकुश उप्पल, विजय धीर, अजय सूद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed