फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa Driver took away mobile

बात करने का झांसा देकर एक्टिवा चालक ले उड़ा मोबाइल

Mon, 17 Aug 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Activa Driver took away mobile
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास बात करने का झांसा देकर एक्टिवा सवार युवक रेहड़ी चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामचंद्र (35) ने बताया कि वह हल्लोमाजरा निवासी है। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में रेहड़ी पर लोडिंग का काम करता है। रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे वह रेहड़ी पर जा रहा था। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक्टिवा सवार एक युवक ने उसे रोककर कहा कि मॉल लोडिंग करवाना है, कितना पैसे लोगे। रुपये बताने पर युवक ने कहा कि अपना मोबाइल दे दो, मालिक से बात करनी है। जैसे ही उसने मोबाइल युवक को दिया तो वह लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को दिए बयान में रामचंद्र ने बताया कि आरोपी ने हेलमेट नहीं पहना था और उसकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। शिकायत के बाद पुलिस ने अब वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed