फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa driver fell into dry rain drain, Aapda Mitra volunteer saved his life

Chandigarh News: सूखे बरसाती नाले में गिरा एक्टिवा चालक, आपदा मित्र वाॅलंटियर ने बचाई जान

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Activa driver fell into dry rain drain, Aapda Mitra volunteer saved his life
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक से गुजर रहे बरसाती नाले में मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक एक्टिवा चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। मौके पर भीड़ जुट गई लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसी बीच वहां से गुजर रहे जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अथाॅरिटी के आपदा मित्र वाॅलंटियर जरनैल सिंह ने कड़ी मशक्कत कर एक्टिवा चालक को सूखे नाले से बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाने में तैनात जरनैल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे वह सेक्टर-16 स्टेडियम के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि वहां से गुजर रहे बरसाती नाले के पास भीड़ जमा है। वह भी रुक गए और जाकर देखा कि एक व्यक्ति सूखे नाले में एक्टिवा समेत गिरा हुआ है। इसके बाद वह नीचे उतरे और देखा कि एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई थी और चालक के सिर से खून निकल रहा है। वह बेसुध हो गया था। कुछ लोगों की मदद से उन्होंने घायल को नाले से बाहर निकाला और डायल 112 व एंबुलेंस को फोन किया। कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस आ गई जिसकी मदद से घायल एक्टिवा चालक को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। इसके कुछ मिनट बाद ही पुलिस पीसीआर भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed