फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action taken against child begging, four children freed

Chandigarh News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई, चार 4 बच्चों को मुक्त करवाया

Sat, 26 Jul 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Action taken against child begging, four children freed
फोटो सहित...
विज्ञापन


-10 दिनों के अंदर कुल 192 बच्चों को छुड़ाया गया, भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डॉ. बलजीत कौर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार का बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को जिला बाल सुरक्षा टीमों ने जीवनजोत अभियान के तहत 16 जिलों में चेकिंग की और 4 भीख मांगते बच्चों को मुक्त करवाया। बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, रूपनगर, मोहाली, एसबीएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में यह चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान फाजिल्का और पटियाला से 2-2 बच्चों को बचाया गया। फाजिल्का के दो बच्चों को दस्तावेज़ जांच और माता-पिता की काउंसलिंग के बाद घर भेज दिया गया है। बाकी दो बच्चों की पहचान और जांच प्रक्रिया अभी जारी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। माता-पिता या अन्य कोई व्यक्ति अगर बच्चों को भीख मंगवाने के लिए मजबूर करता पाया गया तो न केवल उन्हें अयोग्य संरक्षक घोषित किया जाएगा बल्कि कानून के तहत 5 से 20 वर्ष तक की सजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल बच्चों को भीख मांगने से रोकने का प्रयास नहीं है बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा, भोजन, आवास और सम्मानजनक जीवन देने की भी एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed