फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action taken against 942 employees after complaint on CM window in Haryana

हरियाणा: सीएम विंडो से लोगों को मिल रहा न्याय, 942 कर्मचारी नपे, पुलिस के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें

Fri, 27 Aug 2021 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 09:14 PM IST
सार

सीएम विंडो पर 2021 में अब तक शिकायतों के मामले में हिसार 5508 शिकायतों के साथ सबसे आगे है, जबकि चरखी दादरी 1329 के साथ सबसे नीचे है। इसके बाद सिरसा की 5171 भिवानी की 4801, गुरुग्राम की 4140, कैथल की 4738, यमुनानगर की 4525, रेवाड़ी की 1836, पंचकूला जिले से 1903 शिकायतें आई हैं। 

विज्ञापन
Action taken against 942 employees after complaint on CM window in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आम जनता को घर बैठे समस्या के समाधान के लिए शुरू गई सीएम विंडो पर आईं शिकायतों के मामले में अब तक कुल 942 कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सबसे अधिक पंचायत विभाग के 228, सहकारिता के 209 और स्वास्थ्य विभाग के 138 कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया। अब तक सीएम विंडो पर कुल 871265 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से विभागों के खिलाफ 739205 हैं। सबसे ज्यादा मामले पुलिस के खिलाफ आए हैं।

विज्ञापन


25 दिसंबर, 2014 को सीएम विंडो की शुरुआत की गई थी। मात्र सात दिन में पूरे प्रदेश से 4087 शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सीएम विंडो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा और 2018 में 154502 शिकायतें मिलीं। इसके बाद फिर से शिकायतें कम होने लगीं। वर्ष 2019 में 1.46 लाख से घटकर 2020 में यह आंकड़ा एक लाख से नीचे रहे गया है। 17 अगस्त, 2021 तक 74049 शिकायतें आ चुकी हैं, जबकि इस साल के अभी चार माह शेष हैं। 
विज्ञापन


किस विभाग के कितने अधिकारियों पर कार्रवाई
पंचायत विभाग के 228, सहकारिता के 209, स्वास्थ्य के 138, राजस्व के 12, परिवहन के 72, महिला विकास विभाग के 28, आबकारी विभाग के 19, शिक्षा विभाग के 59 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इसी प्रकार कृषि विभाग के 25, पुलिस के 20, खाद्य आपूर्ति विभाग के 15, मत्स्य के 14, सिंचाई के 9, सामाजिक न्याय विभाग के 7, न्यायिक प्रशासन के 5, कौशल के 6, पर्यावरण के 6, एचएसवीपी के 4, तकनीकी शिक्षा के 3, रोजगार के 2 और ऊर्जा विभाग के 1 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक शिकायतें पुलिस के खिलाफ

इस साल की बात करें तो सबसे अधिक 17887 शिकायतें पुलिस के खिलाफ आई हैं। रूरल डेवलपमेंट पंचायत की 5288, शहरी निकाय की 4913, बिजली की 4687, राजस्व की 3816, स्वास्थ्य की 1136, शिक्षा की 2029, कृषि की 2081 पब्लिक हेल्थ की 1705, टाउन एंड प्लानिंग से संबंधित 1598 शिकायतें की गई हैं। हालांकि, चुनाव कमीशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पीएचएससी, पर्यटन, प्रिंटिंग, कल्चरल अफेयर और आरकाईव विभाग की सबसे कम शिकायतें आई हैं। 
 

  • वर्ष      शिकायतें   विभागों के खिलाफ
  • 2014    4087        3383
  • 2015    12099      111662
  • 2016    121590     97573
  • 2017    149793     126299
  • 2018   154502     134810
  • 2019    146114     125171
  • 2020    99031       83530
  • 2021    74049        56777

लोगों को न्याय दिला रही विंडो: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम विंडो के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। सीएम विंडो की उच्चस्तरीय अधिकारी मॉनिटरिंग करते हैं। इसके माध्यम से लोगों को वर्षों के बाद न्याय मिला है। शिकायतें इसलिए कम आ रही हैं, क्योंकि अब विभागों में समय पर लोगों को सुविधाएं मिलने लगी हैं। प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed