फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action on the list made by Sidhu, sealed two big restaurants in Jalandhar

मंत्री नवजोत सिद्धू की बनाई लिस्ट पर एक्शन शुरू, जालंधर के दो बड़े रेस्तरां हुए सील

Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Action on the list made by Sidhu, sealed two big restaurants in Jalandhar
नवजोत सिद्धू
नगर निगम की टीम ने बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा भेजी गई सूची पर एक्शन शुरू कर दिया है। निगम की टीम ने शहर के मशहूर रेस्तरां पापा व्हिस्की और ब्रू मास्टर को सील कर दिया। ब्रू मास्टर अकाली पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के चुनमुन माल में अवैध रूप से चल रहा था। मौके पर मक्कड़ के करीबी अकाली दल के नेताओं ने निगम की टीम का विरोध किया। सिद्धू ने जालंधर में इन इमारतों का दौरा किया और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा था। 
विज्ञापन


पता चला है कि मंगलवार को जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा चंडीगढ़ नवजोत सिंह सिद्धू से बैठक कर लौटे हैं। उन्होंने माडल टाउन में तमाशा, सपरा टॉवर, बर्न जिम, पापा व्हिस्की और ब्रू मास्टर की इमारतों का पूरा ब्योरा सिद्धू को सौंप दिया है। नियमानुसार इमारतों में कुछ हिस्सा बिल्डिंग कंपाउंडिंग फीस जमा करवा कर कंपाउंड किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर हिस्सा अवैध है, जिस पर डिच चलेगी। निगम की इस कार्रवाई से एक बार फिर से शहर की सियासत गर्मा सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों खुद विधायक परगट सिंह के साथ इन इमारतों की जांच की थी। उस वक्त आदेश दिया था कि इन्हें सील कर अवैध रूप से बने हिस्से को गिरा दिया जाए। इन्हीं इमारतों और अवैध कालोनियों के कारण सिद्धू ने एसटीपी परमपाल सिंह, मोनिका आनंद, एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी बलविंदर सिंह, नरेश मेहता, इंस्पेक्टर अजीत शर्मा, नीरज शर्मा और पूजा मान को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर करुणेश शर्मा के आदेश पर निगम अफसरों ने इन इमारतों की पैमाइश की तो सामने आया कि कई इमारतों में नियमों की उल्लंघना की गई है। सिद्धू की सख्ती देखकर नगर निगम के अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। पिछले दिनों विधायक परगट सिंह के इलाके में बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानों को गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed