{"_id":"58616b2f4f1c1b8640eec177","slug":"action-ed-investicate-amit-and-renu-jindal-s-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कार्रवाई, ईडी ने खंगाले अमित और रेनू जिंदल के लॉकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कार्रवाई, ईडी ने खंगाले अमित और रेनू जिंदल के लॉकर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज के मालिकों में से एक मनीमाजरा निवासी अमित जिंदल और उनकी पत्नी रेनू जिंदल के बैंक लॉकर खंगाले। हालांकि ईडी को उनके लॉकरों से कुछ खास नहीं मिला। अमित के लॉकर में जहां सिर्फ कुछ दस्तावेज थे, वहीं रेनू के लॉकर में कुछ ज्वेलरी मिली।
बीते दिनों ईडी ने मनीमाजरा एनएसी स्थित शिवालिक एनक्लेव में मोती लाल जिंदल, अमित जिंदल और अशोक जिंदल के घर पर छापा मारा था। तीनों बरवाला में स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज चलाते हैं। ईडी को उनके घर से 50. 89 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसमें 45 लाख रुपये की नई करेंसी भी थी। इसी के तहत सोमवार को ईडी की एक टीम मनीमाजरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स पहुंची। यहां अमित जिंदल और रेनू जिंदल के लॉकर हैं।
ईडी ने दोनों के लॉकर खुलवाए तो अमित के लॉकर से कुछ दस्तावेज मिले, जिसे टीम ने वहीं रखवा दिया। वहीं रेनू के लॉकर से कुछ ज्वैलरी मिली। इसकी उनके पास अनुमति है। इस पर ईडी की टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।