{"_id":"5ddd83978ebc3e54ab5699e9","slug":"action-chandigarh-news-pkl358078348","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम जागा, कमिश्नर बोले- सभी अफसर और गाड़ियां लगा दो, मुझे साफ चाहिए शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम जागा, कमिश्नर बोले- सभी अफसर और गाड़ियां लगा दो, मुझे साफ चाहिए शहर
Wed, 27 Nov 2019 10:53 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर केके यादव, मेयर राजेश कालिया
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में जैसे ही सफाई का मुद्दा उठा तो कमिश्नर केके यादव ने तल्ख शब्दों में एमओएच डॉ. एपी सिंह से कहा कि सभी ऑफिसर की ड्यूटी लगा दी जाए। जितनी भी गाड़ियां हैं हमारे पास उन्हें भी लगा दो। अब सफाई से संबंधित कोई समस्या मुझे नहीं सुनने को मिले। मुझे शहर साफ चाहिए।
इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी शुरू कराएं। भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। कोई देखने वाला नहीं है। पांच-पांच दिन तक सफाई कर्मचारी क्षेत्र में आते नहीं हैं। ऐसी स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था रामभरोसे है। शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि यदि जेपी प्लांट के कारण यह समस्या हो रही है तो इस पर चर्चा करनी होगी।
जेपी प्लांट की वजह से शहर का कचरा नहीं होने दे सकते। कमिश्नर ने तत्काल एमओएच से पूछा ऐसा क्यों है। एमओएच ने बताया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। फिर भी दिखवा लेता हूं। कमिश्नर ने कहा कि हर बार यह मुद्दा न उठे।

Trending Videos
यही हाल रहा तो अबकी बार 200 में भी नहीं होंगे: मोदगिल
पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि सफाई की हालत काफी बदतर होती जा रही है। हम चंडीगढ़ को नंबर एक पर लाने की बात कर रहे हैं। पिछली बार चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में 20वें नंबर पर था। यही हालत रही तो अबकी बार 200 में भी नाम नहीं दिखाई देगा।
अब भी हम फट्टे लगाकर सूखा-गीला कचरा अलग-अलग ले रहे हैं। कहां कचरा सेग्रीगेट हो रहा है और कहां नहीं, यह स्थिति भी हमें मालूम नहीं है। इस पर कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने भी सहमति जताते हुए कहा कि सफाई की व्यवस्था वाकई हमारे लिए चिंता का विषय है।
अमर उजाला ने एक दिन पूर्व ही दिखाया था आइना
अमर उजाला ने 26 नवंबर के अंक में ‘जाग जाओ, चंडीगढ़ को सफाई में टॉप पर पहुंचाओ’ शीर्षक से शहर की सफाई व्यवस्था को प्रकाशित करते हुए आइना दिखाया था। इसके बाद सदन की बैठक में यह मुद्दा गरमा गया। सभी पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कहा कि प्रतिदिन कचरे के ढेर नहीं उठ रहे हैं। सफाई भी नहीं हो रही है। इससे लोगों को काफी समस्या होती है।