फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action Against Waris Punjab De Chief Amritpal Singh supporters continues in Punjab

Amritpal Singh: अजनाला हमले में अमृतपाल के सात सहयोगी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद, समर्थकों की धरपकड़ जारी

Sun, 19 Mar 2023 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 01:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 7 लोगों में से एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था लेकिन उसके पास 312 बोर की 139 गोलियां थीं, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। अमृतपाल के कहने पर गुरपेश ने उसे ये गोलियां दीं। ये सभी बरामद कर लिए गए हैं।  

विज्ञापन
Action Against Waris Punjab De Chief Amritpal Singh supporters continues in Punjab
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अजनाला हमले के मामले में अमृतसर देहात पुलिस ने अमृतपाल के सात सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ग्रामीण अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया कि  शनिवार रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। आरोपियों को मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, अमनदीप और सावित सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 12 बोर के छह हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं। गिरफ्तार किए गए 7 लोगों में से एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था लेकिन उसके पास 312 बोर की 139 गोलियां थीं, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। अमृतपाल के कहने पर गुरपेश ने उसे ये गोलियां दीं। ये सभी बरामद कर लिए गए हैं।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें : Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के चार साथी असम जेल ले जाए गए, सोमवार दोपहर तक नेट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों की धरपकड़ रविवार को भी जारी रही। रविवार को बठिंडा पुलिस ने उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया। वहीं लुधियाना से भी उसके 15 समर्थकों को राउंडअप किया गया है। वहीं तरनतारन से उसके आठ सहयोगियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed