{"_id":"6615a7e988b161f83507f547","slug":"acs-anurag-rastogi-to-command-hssc-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-394657-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसीएस अनुराग रस्तोगी को एचएसएससी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसीएस अनुराग रस्तोगी को एचएसएससी की कमान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के खाली चल रहे चेयरमैन पद की कमान हरियाणा सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सौंपी है। रस्तोगी पहले से ही वित्त एवं आयोजना तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) एवं वास्तुकला विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। बता दें कि पिछले 15 मार्च से यह पद खाली है और आयोग का काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा था। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च को पद से इस्तीफा दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 23 मार्च तक था। इनके साथ ही आयोग के सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। अभी आयोग के पास ग्रुप की कई भर्तियां अटकी हुई हैं। आर्थिक सामाजिक अंकों को लेकर कैटेगरी 56 व 57 का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इसी प्रकार फायरमैन कम ड्राइवर भर्ती भी दस्तावेजों की मान्यता को लेकर लंबित है। हरियाणा सरकार रोजगार के मुद्दे को लेकर विपक्ष को कोई मौका नहीं देना चाह रही है। गौर हो कि लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सरकार ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की करीब 24 हजार पदों पर भर्ती की हैं। नए चेयरमैन के आने से हाईकोर्ट में केसों की मजबूती के साथ पैरवी हो सकेगी, साथ ही परिणाम जारी होने के आसार भी बंधे हैं।