फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack victim fashion show

अदभुत फैशन शो: रैंप वॉक करेंगी 12 तेजाब पीड़िताएं

Sun, 14 Jun 2015 08:06 AM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
acid attack victim fashion show

लुधियाना में अदभुत फैशन शो होने जा रहा है। इसमें रैंप वॉक मॉडल्स नहीं, ब्लकि देशभर की 12 तेजाब पीड़िताएं करेंगी। शो का मकसद तेजाब पीड़ितों की मदद, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज में पूरा सम्मान दिलाना है।

विज्ञापन


छांव फाउंडेशन की ओर से ‘ब्यूटीफुल यू’ शो का आयोजन किया जा रहा है। चार जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर गुरु नानक देव भवन में आयोजित शो में देश भर से 12 तेजाब पीड़िता रैंप वॉक करेंगी।
विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. हरप्रीत बराड़ और डॉ. अंकुश मेहता ने बताया कि शो में लुधियाना की तेजाब पीड़िता राजवंत कौर भी हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि अक्सर डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर पार्टी आर्गनाइज करते हैं। इस बार अलग तरीके से इस दिन को मनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि से तेजाब पीड़ितों की मदद की जाएगी

acid attack victim fashion show

राजवंत ने बताया कि वह रैंप वाक के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और इसके लिए खूब मेहनत कर रही है। शो से एकत्रित होने वाली राशि से तेजाब पीड़ितों की मदद की जाएगी।
डॉक्टर्स ने बताया कि रैंप वॉक के दौरान युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए इनकी जरूरत के मुताबिक ही इनाम दिया जाएगा।

इसके लिए युवतियों से संपर्क कर उनकी इच्छा जान ली गई है। राजवंत कौर ने बताया कि वह रैंप वॉक के लिए स्पेशल कोरियोग्राफर की मदद ले रही है। इसके लिए वह खूब मेहनत भी कर रही है। राजवंत कौर ने बताया कि वह इस शो में लहंगा और गाउन पहनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed