फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Achievement: Chandigarh gets bronze medal under Birsukhaman

उपलब्धि : बीरसुखमन की कप्तानी में चंडीगढ़ को मिला कांस्य पदक

Sun, 04 Apr 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Achievement: Chandigarh gets bronze medal under Birsukhaman
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में 58वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कैडेट वर्ग के लड़कों के वर्ग में रोलर हॉकी में चंडीगढ़ की टीम ने कांस्य पदक जीता। इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 5-1 से हराया। विजेता चंडीगढ़ टीम के कप्तान बीरसुखमन के नेतृत्व में टीम के अन्य साथियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को पदक दिलाया।
विज्ञापन

कैडट वर्ग के लड़कियों के मुकाबलों में पंजाब ने कर्नाटक को 3-0 से और पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी। इसके बाद रिंक रेस के 5-7 आयु वर्ग के लड़कों की 1000 मीटर रेस में महाराष्ट्र के सतीश पहले, तमिलनाडु के आयान अली दूसरे और आंध्र प्रदेश के प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की भाव्या सिंह पहले, कनार्टक की जयाना गिरीश दूसरे और तमिलनाडु की सरूशी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, लड़कियों के 9-11 आयु वर्ग में दिल्ली की मान्या पहले, महाराष्ट्र की खुशी दूसरे और तमिलनाडु की वर्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed