फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acharyakul institution paid tribute to Bhagat Singh

Chandigarh News: आचार्यकुल संस्था ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tue, 25 Mar 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Acharyakul institution paid tribute to Bhagat Singh
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज सभागार में सोमवार को शहीद भगत सिंह का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन आचार्य कुल संस्था चंडीगढ़ की ओर से हुआ। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान आचार्य संत विनोबा भावे को समर्पित काव्य संग्रह काव्यांजलि का विमोचन हुआ। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. तेजेंद्र कौर, समाजसेवाी डॉ. सुभाष गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लू बर्ड हाई स्कूल के बच्चों की सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लू बर्ड हाई स्कूल की प्रिंसिपल वंदना भटनागर को अति विशिष्ट सम्मान देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, डॉ. मीना शर्मा, डाॅ. अनीश गर्ग, प्रज्ञा शारदा, अवतार सिंह सहित अन्य सदस्य एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भजन गायक नरेंद्र निंदी, राशि श्रीनिवास और पल्लवी रामपाल ने खूबसूरत आवाज में देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed