फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused servent held from west bengal

मोबाइल ने पकड़वाया 30 लाख चुराने वाला चोर

Sat, 26 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Sat, 26 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
accused servent held from west bengal
पंचकूला के सेक्टर-8 की एक कोठी से 17 लाख रुपये नगद और करीब साढ़े 13 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हुए नौकर (15 साल पुराना नौकर था) को पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जिला कूच बेहार से पकड़े गए आरोपी तप्पन से करीब साढ़े 13 लाख रुपये और 25 तोले सोना बरामद कर लिए गए हैं। पंचकूला पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल की मैथिलीगंज कोर्ट से आरोपी को ट्रांजिट रिमांड लेकर निकल चुकी है। यह टीम रविवार दोपहर तक पंचकूला पहुंचेगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौकर तप्पन का साथ उसके दोस्त बप्पी, अनिल व भानू ने दिया था। संदेह है कि ये तीनों बांग्लादेश भाग चुके हैं, क्योंकि तप्पन की गिरफ्तारी कूच बिहार से हुई है और वह यहीं का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जिला बांग्लादेश के बॉर्डर पर है। तप्पन को पकड़ने में साइबर सेल की मदद ली गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सब इंस्पेक्टर कमलजीत, एएसआई सुरजीत सिंह व सी-वन निर्मल सिंह की टीम ने तप्पन को दबोच लिया। उससे 13 लाख 66 हजार 660 रुपये और 25 तोले सोना बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक तप्पन सेक्टर-8 की कोठी में नौकर था, जबकि अन्य तीनों ने चोरी करने में उसका साथ दिया, जो शहर में पहली दफा आए थे। प्राथमिक पूछताछ में इतना ही साफ हो चुका है, जबकि पंचकूला पहुंचने पर गहनता से पूछताछ हो सकेगी।

यह है मामला
सेक्टर-8 की कोठी नंबर 799 में ठेकेदार विजय कुमार जिंदल रहते हैं। पिछले शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 में एक शादी समारोह में गए थे।

देर रात करीब डेढ़ बजे वापस आए तो घर के कमरे खुले थे और नौकर तप्पन फरार था। जिंदल ने शिकायत दी थी कि घर से 17 लाख रुपये व 13 लाख के जेवरात चोरी हुए थे। सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया था।

चोरी नहीं हुई, गलतफहमी हो गई
इधर, सेक्टर-21 की कोठी से 10 लाख रुपये चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कमिश्नर राजबीर देसवाल के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अब पुलिस को कहा है कि उनके घर में चोरी नहीं हुई थी। उन्हें गलतफहमी हो गई थी।


बता दें कि गत 21 अक्तूबर को सेक्टर-21 निवासी जसबीर सिंह राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका परिवार रिश्तेदार की शादी के लिए शॉपिंग करने गया था और चोर दिन में ही करीब दस लाख रुपये की नगदी व तीन लाख रुपये के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed