Chandigarh: पुलिस रिमांड पर बेअदबी केस के आरोपी ने किया खुदकुशी का प्रयास, बाथरूम में गले को ब्लेड से काटा
बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक आरोपी ने सीआईए स्टाफ के बाथरूम में रखे ब्लेड से अपना गला काट लिया। जानकारी मिलते ही सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों ने तुरंत आरोपी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट में तीन दिन पहले गांव गोलेवाला में गुटका साहिब की बेअदबी करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों में से एक आरोपी सादिक निवासी विक्की मसीह ने सीआईए स्टाफ के बाथरूम में अपने गले को ब्लेड से काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इस हरकत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया और उसे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा है। इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी जसमीत सिंह ने कहा कि जिला पुलिस ने पूरे मामले में पड़ताल शुरू कर दी है और प्राथमिक जांच में संतरी की लापरवाही सामने आई है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले 23 अप्रैल रविवार को थाना सदर के तहत आने वाले गांव गोलेवाला में रिट्ज कार सवार लोगों ने गुटका साहिब की बेअदबी की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले कार का नंबर ट्रेस किया और दो आरोपियों सादिक निवासी विक्की मसीह व गांव बेगूवाला निवासी रूप मसीह को गिरफ्तार किया। अगले दिन 24 अप्रैल को पुलिस ने इन्हें फरीदकोट की अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
सीआईए स्टाफ पूछताछ कर रहा था कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक आरोपी ने सीआईए स्टाफ के बाथरूम में रखे ब्लेड से अपना गला काट लिया। जानकारी मिलते ही सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों ने तुरंत आरोपी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है और उसे आईसीयू में रखा है। इस मामले में ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. गुरबख्श सिंह के अनुसार विक्की नामक व्यक्ति को करीब सुबह पौने सात बजे आपातकालीन वार्ड में लाया गया और ईएमओ की सूचना के बाद ईएनटी विभाग के डॉक्टर पहुंचे।
ऑपरेशन के बाद से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मामले में एसपी जसमीत सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बेअदबी केस के दोनों आरोपियों को सीआईए स्टाफ में रखा गया था। बुधवार सुबह इनमें से एक आरोपी विक्की मसीह को लॉकअप वाला बाथरूम खराब होने के कारण उसे सीआईए स्टाफ के कर्मियों वाले बाथरूम में भेज दिया गया, जहां कोई पुराना ब्लेड पड़ा था, जिससे आरोपी ने गले को काट लिया। एसपी के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है।