{"_id":"5a282b314f1c1b79548c1e3b","slug":"accused-of-the-gosain-massacre-had-killed-the-christian-padri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: गोसाईं हत्याकांड के आरोपियों ने ही ईसाई पादरी को मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: गोसाईं हत्याकांड के आरोपियों ने ही ईसाई पादरी को मारा था
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस नेता और पादरी हत्याकांड
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं हत्याकांड के आरोपी रमनदीप सिंह और हरदीप सिंह ने पंजाब में करीब आठ हत्याओं को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं लुधियाना में हुई ईसाई पादरी सुल्तान मसीह की हत्या में भी उक्त लोग शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक यह बात नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके हैंडलर्स दूर देशों में बैठे हुए थे। उनके इशारे पर ही उन्होंने उक्त हत्याओं को अंजाम दिया था। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में आया है कि वे जनवरी 2016 से उक्त लोगों को मारने की तैयारी में जुट गए थे।
साथ ही उनके निशाने पर आरएसएस और हिंदू संस्थाओं के नेता थे। वहीं, जुलाई 2017 में लुधियाना में ईसाई पादरी सुल्तान मसीह की हत्या की थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि इसके पीछे उनकी कोशिश पंजाब के शांत माहौल में अस्थिरता फैलाना था। यह सारी साजिश में सिख चरमपंथी और अन्य तत्व शामिल हैं।
विज्ञापन
यूरोप और मिडल ईस्ट देशों से जुडे़ तार इस मामले में पाकिस्तान की सीधी भूमिका सामने आ रही है। एनआईए की जांच में यह चीजें सामने आ रही हैं। आरोपी यूके बेस्ड प्रतिबंधित कट्टरपंथी ग्रुप इंटरनेशनल यूथ फेडरेशन आईएसवाईएफ और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स केएलएफ से थे। पता चला है कि आईएसवाईएफ जरनैल सिंह भिंडरवाले के भतीजे के द्वारा चलाया जाता है। यह उच्च स्तरीय साजिश है। जिसकी एनआईए जांच कर रही है।