{"_id":"6543bac7a9312271fc0ede82","slug":"accused-of-rs-25-crore-gst-scam-arrested-after-five-years-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 25 करोड़ के जीएसटी घोटाले का एक आरोपी 5 साल बाद काबू, विजिलेंस की टीम ने दबोचा, 2 दिन का रिमांड मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 25 करोड़ के जीएसटी घोटाले का एक आरोपी 5 साल बाद काबू, विजिलेंस की टीम ने दबोचा, 2 दिन का रिमांड मिला
Thu, 02 Nov 2023 08:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मंडी गोबिंदगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मंडी गोबिंदगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:39 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक केस गत कांग्रेस सरकार के समय में साल 2018 में दर्ज हुआ था। धीमान और अन्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 120- बी और जीएसटी एक्ट 2017 की धारा 132(1) लगाई थी। जिसकी अब पड़ताल विजिलेंस ब्यूरो के उड़न दस्ता- 1 पंजाब मोहाली के हवाले है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाली फर्मों के बिलों द्वारा सरकार को करीब 25 करोड़ रुपये के जीएसटी का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोपी सेमी धीमान को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर मोहाली जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने विजिलेंस की दलील सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। विजिलेंस को उम्मीद है कि पूछताछ में कुछ और राज खुलेंगे। वह पांच साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक केस गत कांग्रेस सरकार के समय में साल 2018 में दर्ज हुआ था। धीमान और अन्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 120- बी और जीएसटी एक्ट 2017 की धारा 132(1) लगाई थी। जिसकी अब पड़ताल विजिलेंस ब्यूरो के उड़न दस्ता- 1 पंजाब मोहाली के हवाले है।
विज्ञापन
आरोपी की सेमी धीमान निवासी मंडी गोबिंदगढ़ और अन्य आरोपियों की तरफ से आपसी मिलीभगत करके जाली फर्मों और जाली बिल तैयार करके और आगे यह जाली बिल मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना की फर्मों को बेच कर जीएसटी चोरी की जाती थी। इस तरह आरोपियों ने सरकार को करीब 25 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। केस के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए खोज की जा रही है।
विज्ञापन