फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of RPG attack on police intelligence headquarters arrested

Punjab News: पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर RPG हमले का आरोपी काबू, घर पर रखे थे हथियार

Fri, 17 Feb 2023 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 10:36 PM IST
सार

आरोपी ने उसी रात हमले में शामिल दोनों शूटरों दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी। याद रहे कि गुरपिंदर पिंदू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक नाबालिग भी था। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Accused of RPG attack on police intelligence headquarters arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मई 2022 में पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में अहम भूमिका निभाने वाले आतंकी लखवीर सिंह लंडा के करीबी को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के घर पर हमले में इस्तेमाल आरपीजी को कुछ दिन रखा गया था। साथ ही उसने शूटरों को पनाह दी थी। आरोपी की पहचान गुरपिंदर उर्फ पिंदू निवासी खेमकरन के गांव भूरा कोना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हमले के समय वह मुख्य आरोपी चढ़त सिंह और निशान सिंह के संपर्क में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हमले से ठीक 15 दिन पहले 25 अप्रैल को आरोपी चढ़त सिंह, निशान सिंह और बलजिंदर रैंबो आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप को तरनतारन से अमृतसर से ले आए थे। फिर उन्होंने इस खेप को अमृतसर के अल्फा मॉल के नजदीक पिंदू के घर पर रखा था। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसी रात हमले में शामिल दोनों शूटरों दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी। याद रहे कि गुरपिंदर पिंदू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक नाबालिग भी था। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी दीपक कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 हो गई है। अब पकड़े गए आरोपियों में चढ़त सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिंदर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी, लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।


हमले में नहीं हुआ था जानी नुकसान
नौ मई को शाम के पौने आठ बजे के करीब पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला हुआ था। आरपीजी ने जिस कमरे को हिट किया था, उसमें उस समय कोई भी मौजूद नहीं था। ऐसे में जानी नुकसान होने से बच गया था। इस मामले में अब तक पुलिस दो आरोप पत्र अदालत में दायर कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed