{"_id":"5ed90c768ebc3e9085018c61","slug":"accused-gets-bail-in-attempt-to-murder-case-chandigarh-news-pkl3771350145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने चंडीगढ़ निवासी मोहित उर्फ गौरी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। मामला 25 अगस्त 2019 का है। सेक्टर-45 निवासी कपिल चोपड़ा की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता ने बताया था वह प्राइवेट जॉब करता है। वारदात के दिन रात के करीब साढ़े दस बजे वह अपने पांच दोस्तों के साथ बुड़ैल के महाराजा होटल के सामने खड़े थे। इस दौरान होटल से रिशु, गौरी, निंदी, अमन, सूरज और इनके साथ 5 लड़के बाहर आए। वह शराब पीकर आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। कपिल ने उन्हें कहा कि मोहल्ले में हमारी बहनें भी हैं, इसलिए यहां गालियां मत दो। यह कहने पर आरोपी कपिल के साथ मारपीट पर उतर आए और वहां पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें समझा कर भेज दिया। उसके बाद कपिल और उसके दोस्त सेक्टर 45 के मेला ग्राउंड में मेला देखने के लिए चले गए। कुछ देर बाद आरोपी लड़के भी ग्राउंड में पहुंच गए और कपिल चोपड़ा को रोक लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के हाथ में चाकू और डंडे थे।
आरोपियों ने सबक सिखाने की बात कहते हुए शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। कपिल ने बताया रिशु ने चाकू से उसके सिर और गौरी ने उसके दोस्त संदीप राणा पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह घायल हो गए। देखते ही देखते आरोपियों ने कपिल के सभी दोस्तों पर चाकू डंडों से हमला किया सभी बुरे तरीके से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते धमकी दे गए कि वह सोनू शाह के आदमी हैं और उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। कपिल की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों रिशु, गौरी, निंदी, अमन, सूरज, सुखविंदर और निशु के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।