फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused Death In judicial Custody

532 किलो हेरोइन का मामलाः मंगवाने के आरोपी की जेल में मौत, मां ने लगाए कई आरोप

Sun, 21 Jul 2019 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Accused Death In judicial Custody
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान से 532 किलोग्राम हेरोइन की खेप मंगवाने वाले गुरपिंदर सिंह की मौत हो गई है। गुरपिंदर सिंह बीते कई दिनों से न्यायिक हिरासत में था। वह अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद था। शनिवार रात जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां रात को उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


वहीं गुरपिंदर की मां कमलजीत कौर ने कहा कि उसका बेटा शुगर का मरीज था। उसकी शुगर अचानक कम होती थी और बढ़ जाती थी। यह बात पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के साथ ही बता दी गई थी। रविवार सुबह मुझे जेल प्रशासन का फोन आया कि उसके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है। उसको खून की उलटी आई है। मैं अस्पताल पहुंची तो तीन डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बताया कि कोई भी आपको बेटे के बारे में जानकारी देगा। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद मुझे बताया गया कि आपके बेटे की मौत हो गई है। गुरपिंदर की मां का आरोप है जब रात के समय उसका बेटा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, उस समय परिवार को जानकारी क्यों नहीं दी गई। गुरपिंदर की मौत के बाद पत्रकारों से बातचीत में उसकी मां ने कहा कि उसका बेटा बेकसूर है। पाकिस्तान से नमक की बोरियां 26 जून को आईं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे आईसीपी में बुलाया। जब उसे पता चला कि नमक की बोरियों में हेरोइन है तो वह उसी समय अपनी कार में बैठ कर आईसीपी पहुंच गया था। कस्टम विभाग ने तीन दिन बाद नमक की बोरियों में हेरोइन बरामदगी का दावा किया। विभाग का यह दावा शक के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उसके दूसरे बेटे रविंदर को भी झूठा फंसा लिया है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि गुरपिंदर के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed