{"_id":"5bd350cdbdec226975788c9c","slug":"accused-arrested-overn-10-45-lakh-robbery-by-attacking-on-petrol-pump-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर 10.45 लाख रुपये लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर 10.45 लाख रुपये लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाभा (पंजाब)
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस अधिकारी
नाभा के रिलायंस पेट्रोल पंप के मुलाजिम से 22 अक्तूबर को हुई लूट में शामिल दो व्यक्तियों को पुलिस ने नकदी सहित धर दबोचा है। इस बारे में डीएसपी ऑफिस में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिंधू ने बताया कि लूट में शामिल हरविंदर सिंह उर्फ छोटू वासी गांव अलौहरा कलां व हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र करमजीत सिंह वासी गोबिंदगढ़ छन्ना से छिनी रकम 10 लाख 45 हजार, लेदर बैग, पैन कार्ड व बैंक बाउचर सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आरोपियों से मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोतवाली इंचार्ज सुखराज सिंह, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह ने पुलिस के साथ शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से पंप के मालिक संदीप बंसल के जरिये शिनाख्त कराई। उन्होंने कहा कि हरविंदर सिंह ने पूछताछ दौरान बताया कि वह करीब तीन महीने से पेट्रोल पंप का कैश लेकर जाने वाले व्यक्ति की रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
हरविंदर सिंह नशे का आदी है व इसने 2010 में अपने साथियों संग मिलकर मालवा आईटीआई रखड़ा में लड़ाई झगड़े कर विरोधी युवक ही हत्या कर दी थी। इस दौरान एसपीडी मनजीत सिंह बराड़, डीएसपी नाभा दविंदर अत्री, कोतवाली इंचार्ज सुखराज सिंह, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह, एएसआई लाल चंद, एएसआई सुखपाल सिंह पुलिस पार्टी उपस्थित रहे।
विज्ञापन