{"_id":"6609cfe32e6c38c81b009cd6","slug":"accounts-manager-in-citco-dies-in-a-road-accident-a-day-before-his-birthday-chandigarh-news-c-71-1-mli1005-113154-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जन्मदिन से एक दिन पहले सड़क हादसे में सिटको में अकाउंट्स मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जन्मदिन से एक दिन पहले सड़क हादसे में सिटको में अकाउंट्स मैनेजर की मौत
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित फ्रैंको लाइट्स के नजदीक शुक्रवार की शाम डेयरी से दूध लेकर आते समय सड़क पार कर रहे सिटको में अकाउंट्स विभाग के मैनेजर को तेज रफ्तार बुलेट चालक युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर डिवाइडर की रेलिंग के टकरा गया और उसके पेट में रेलिंग का तेज धारदार सरिया घुस गया। राहगीरों ने उसको रेलिंग से निकाला तो उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई। किसी तरह उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लवनीत सिंह निवासी फेज-1 के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में सिटको के कर्मचारी थे और अगले दिन 30 मार्च को उनका जन्मदिन था। इस हादसे में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल चालक भी घायल हो गया और उसकी आंख पर गंभीर चोट व दाएं हाथ पर भी गहरे कट लगे हैं। मृतक लवनीत के परिजन ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे फेज-2 स्थित डेयरी से दूध लेने के लिए गया था। जब वह घर लौट रहा था तो सड़क पार करते समय फेज-5 की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल चालक युवक ने लवनीत को टक्कर मार दी और वह उछलकर सड़क के बीच डिवाइडर पर लगी तेजधार रेलिंग में जा फंसा। इससे रेलिंग के सरिये उसके पेट से आर-पार हो गए। वहीं, बुलेट चालक युवक भी सड़क किनारे जा गिरा और उसकी आंख से और दाएं हाथ से काफी खून बहने लगा।
यहां जमा हुए राहगीरों ने लवनीत को जैसे-तैसे रेलिंग से बाहर निकाला और फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर घायल को पीजीआई भेजने के लिए कह रहे थे। इसके बाद घायल के परिजन ज्यादा समय बर्बाद न कर उसे फेज-6 में पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां कुछ देर जांच के बाद डॉक्टर ने लवनीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का फेज-6 के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पार्टी के बयान दर्ज कर लिए हैं।
सिटको में काम करने वाले लवनीत सिंह शानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके परिजनों ने बताया कि उनका जन्मदिन 30 मार्च को होता है। हर बार सेलिब्रेशन होता था, अब वह सभी को छोड़कर चले गए। सिटको में काम करने वाले लवनीत सिंह के दोस्त शंकर ने बताया कि वह लोगों से प्यार से मिलते थे। वहीं, अस्पताल में उनके दोस्तों ने बताया कि उनके जैसा दोस्त अब कहां मिलेगा।