{"_id":"59cfd5bf4f1c1b6d548b5102","slug":"according-to-the-new-schedule-37-flights-will-not-be-operated-on-25-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हर रविवार न करें फ्लाइट का इंतजार, 6 महीने होगी परेशानी, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर रविवार न करें फ्लाइट का इंतजार, 6 महीने होगी परेशानी, जानिए क्यों?
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक 25 रविवार को 37 फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा। इस कारण फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। ये फ्लाइटें आठ अक्तूबर से 31 मार्च तक पड़ने वाले 25 रविवार को बंद हो रही हैं।
आठ अक्तूबर को रविवार है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रनवे अपग्रेडेशन के कारण सोमवार से शनिवार सुबह 7.35 से दोपहर बाद दोपहर बाद 3.35 बजे फ्लाइटों का संचालन होगा। वहीं रविवार को 37 फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा।
यह कहना है यात्रियों का
रविवार को फ्लाइटें बंद होने के कारण हमें परेशानी होती है। वीकएंड में दिल्ली इस दिन जाने और आने दोनों में आसानी होती है। लेकिन फ्लाइट नहीं चलने से अब हमें बस का सहारा लेना पड़ता है। वहीं दोपहर की शताब्दी बंद होने के बाद अन्य शताब्दी का टिकट मिलने में समस्या होती है।
विज्ञापन
प्रवीन वालिया , आर्टिस्ट
24 घंटे लगते हैं मुंबई जाने में
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से शेड्यूल बनाते वक्त यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में नहीं रखा गया है। 8 अक्तूबर को मुंबई जाना है तो 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाएगा। चंडीगढ़ से फ्लाइट के माध्यम से 2.30 घंटे में हम मुंबई पहुंच जाते थे। लेकिन रविवार को फ्लाइट बंद होने से यह परेशानी आ गई है। यह परेशानी छह महीने तक बनी रहेगी।
कृष्ण गोपाल गुलाटी , बिजनेस मैन

'रनवे का पहले रखना चाहिए ध्यान'
वोल्वों के पर्याप्त इंतजाम नहीं
फ्लाइटें बंद होने के कारण फेस्टिवल सीजन में सबसे अधिक परेशानी आ रही है। इस बार होली , दिवाली सहित अन्य पर्व में फ्लाइटों का शेड्यूल ठीक नहीं है। वहीं रविवार को यह फ्लाइटे ंबंद कर दी गई है। इससे अधिक परेशानी आ रही है।
आशीष , यात्री
रनवे का पहले रखना चाहिए ध्यान
रनवे अपग्रेडेशन के कारण यह परेशानी आ रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस काम को दो महीने में पूरा करना चाहिए जिससे कि यात्रियों की समस्या का तुरंत हल निकल सके।
ऋषभ गुप्ता , यात्री
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से शेड्यूल को यात्रियों की सुविधा के मुताबिक बनाया गया है। रविवार को रनवे रिपेयर के कारण इसे बंद किया गया है। यह 8 अक्तूबर से 31 मार्च तक पड़ने वाले 25 संडे बंद रहेगी।
सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट