{"_id":"efb408479d396990b8838ea885dbdd90","slug":"accident-sign-board-of-gmada-fell-on-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही, चलती कार पर गिर गया दिशा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही, चलती कार पर गिर गया दिशा बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा द्वारा शहर में लगाया गया सेक्टर और फेजों को दिशा दिखाने वाला बोर्ड एक चलती कार पर गिर गया। गनीमत यह रही की बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
यदि किसी दो पहिया वाहन पर गिरता तो शायद उसके चालक की जान जा सकती थी। हादसा बलौंगी की ओर जा रहे टिप्पर के ऊपरी हिस्से के बोर्ड से टकराने के बाद हुआ। जिस पिलर पर यह बोर्ड लगा था वह भी टेड़ा होकर झुक गया। यह दिशा बोर्ड प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के दौरान लगाए गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-57 में श्मशान घाट के पास दोपहर को गमाडा द्वारा लगाया गया बोर्ड चलती कार पर गिर गया। दिशा बोर्ड के गिरने से कार का अगला हिस्सा छत तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
यही नहीं इस कार में सवार युवती बाल-बाल बच गई, जिसे हादसे के दौरान एकत्रित हुए लोगों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद काफी देर तक बलौंगी से आ रहे रहे वाहन चालकों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताते हैं कार को फेज-11 निवासी रवनीत नामक युवती चला रही थी। वह अपने कालेज बलौंगी से घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-57 की लाइटों के पास पहुंची, तभी दूसरी सड़क पर सेक्टर-57 की लाइटों से श्मशान घाट की ओर जा रहा टिप्पर की बोर्ड से टकरा गया और बोर्ड चलती कार पर गिर गया। उसने घबरा कर तुरंत ब्रेक लगाई।
बोर्ड इतना भारी था कि उसके लोहे के एंगलों ने कार को जाम कर दिया। पिलर पर लगा दिशा बोर्ड टूट कर सड़के दोनों ओर गिरा। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।