{"_id":"907e19bcbf06f06efe18f72a3df1be43","slug":"accident-of-singer-gurdas-man-car-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर गुरदास मान की गाड़ी को इंडिका ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर गुरदास मान की गाड़ी को इंडिका ने मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में पंजाबी गायक गुरदास मान की गाड़ी में एक इंडिका कार ने सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद इंडिका कार रक्षा मंत्रालय की कार से जा टकराई। हादसे में इंडिका चालक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 में सामुदायिक केंद्र के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक इंडिका, इनोवा और लेक्सस गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में इंडिका चालक मंदीप घायल हो गया। घायल को पुलिस जीएमसीएच-32 लेकर गई, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गायक गुरदास मान का ड्राइवर गणेश टोयोटा लेक्सस गाड़ी लेकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से इंडिका गाड़ी आ रही थी। इंडिका कार सीधे गणेश की कार से आ टकराई। टक्कर के बाद इंडिका कार रक्षा मंत्रालय की इनोवा कार से भी टकराई।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद इंडिका कार चालक मंदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सेक्टर 29 का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि गुरदास मान की गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर था। गुरदास मान का बेटा हादसे की खबर सुनने के बाद मौके पर पहुंचा था।