फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident claim, doctor parents, motor accident claim, tushar kumar vishwas, chandigarh

हादसे में मारे गए डॉक्टर के परिजनों को साढ़े नौ लाख का मुआवजा

Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 accident claim, doctor parents, motor accident claim, tushar kumar vishwas, chandigarh
नाोट
सड़क हादसे में मारे गए 67 वर्षीय डाक्टर तुषार कुमार विश्वास के परिवार को मोटर एक्सिडेंट क्लेम के तहत 9.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से यह क्लेम केस सेटल किया गया। हादसे के वक्त बुजुर्ग डाक्टर अपने घर दड़ुआ से साइकिल पर ग्रेन मार्किट, सेक्टर-26 चावल खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


बीते साल जुलाई में उन्हें कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर चोटें लगी थीं, इस कारण उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके परिवार की से मुआवजे के लिए याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


यह था मामला
बीते साल 29 जुलाई, 2015 को  रेलवे लाइट प्वाइंट पर सुबह साढ़े 10 बजे हादसा हुआ था। जब डॉक्टर लाइट प्वाइंट क्रॉस कर बैरियर के पास पहुंचे तो हरियाणा नंबर की मारुति कार ने उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई और हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद  मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed