{"_id":"56eac3894f1c1b80168b4609","slug":"accident-accident-in-dhandigarh-students-injured-bike-collision-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, पहुंचा अस्पताल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को गलत दिशा से आ रहा बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल छात्र के भाई की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को रॉबिन सिंह (19) डड्डूमाजरा कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। करीब आठ बजे जैसे रॉबिन सेक्टर-25 सीटीयू वर्कशॉप के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
रॉबिन के पीछे उसका भाई राजीव आ रहा था। रॉबिन को सड़क पर गिरा देख वह उसे उठाने लगा। राजीव ने बताया कि उस समय तक आरोपी बाइक सवार साथ ही था। उसे देख वह फरार हो गया। राजीव उसकी बाइक का नंबर नोट नहीं पाया।
विज्ञापन
रॉबिन को पीसीआर गंभीर हालत में पीजीआई ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने राजीव के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।