{"_id":"a909ff821a043f56abceee5227aa7436","slug":"ac-vegetable-market-in-mohali-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सब्जी खरीदने पर नहीं टपकेंगे आपके पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सब्जी खरीदने पर नहीं टपकेंगे आपके पसीने
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को अब ताजे फल एवं सब्जियां खरीदने के लिए चंडीगढ़ की मंडी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोग शहर में ही फल और सब्जियां खरीद पाएंगे। यह सपना साकार हो पाया है फेज-11 एसी सब्जी मंडी तैयार होने से। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंडी का शुभारंभ करेंगे।
मंडीकरण बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी में 129 दुकानें होंगी। इनमें थोक और रिटेल दुकानदार व्यापार करेंगे। फडियां लगाने का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए मंडी के अंदर ही डिस्पेंसरी एवं पुलिस चौकी की व्यवस्था भी की गई है। पार्किंगी की बेहतर व्यवस्था। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले किसानों को रहने के लिए रैन बसेरा भी बनाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब की यह पहली एसी मंडी है। इसके अलावा मंडी के पास ही मंडी बोर्ड का दफ्तर स्थापित किया जा रहा है। मंडी बोर्ड का दावा है कि सब्जी मंडी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। साथ ही लोग इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे। साथ ही राज्य के किसान भी अपना सामान बढ़िया तरीके से बेच पाएंगे।