{"_id":"5854df184f1c1b676f64d24b","slug":"ac-bus-stand-inaugrated-by-depty-cm-sukhbir-badal-at-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली को मिल गया AC बस स्टैंड का तोहफा, डिप्टी सीएम की घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली को मिल गया AC बस स्टैंड का तोहफा, डिप्टी सीएम की घोषणाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार 7 साल के इंतजार के बाद मोहाली को एसी बस स्टैंड का तोहफा मिल ही गया। सुविधाएं भी ऐसी-ऐसी कि देखी नहीं होंगी कभी। फेज-6 में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए गए बाबा बंदा सिंह बहादुर आईएसबीटी शहरवासियों को दिया गया। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इसे लोगों को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया।
इसमें परिवहन भवन, परिवहन सेफ्टी भवन व एक्साइज एवं टैक्सेशन भवन शामिल है। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बस स्टैंड को बनाने में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने दावा किया कि यह अपनी तरह का पहला अति आधुनिक बस स्टैंड है। आने वाले समय में पंजाब के अन्य बड़े शहरों में भी इस प्रकार के बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अंतरराज्यीय बस अड्डे से रोजाना 1900 बसें संचालित होंगी। इससे लोगों को अपने गंतव्य स्थल तक जाने में सहूलियत होगी। वहीं, बस स्टैंड का निर्माण कर रही कंपनी सीएंडसी कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के चेयरमैन गुरजीत सिंह जौहर ने कहा कि यह बस स्टैंड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस प्रोजेक्ट को 700 करोड़ की लागत से तीन चरणों में पूरा किया गया है।
विज्ञापन
जिक्रयोग कि यह प्रोजेक्ट डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसका नींव पत्थर वर्ष 2009 में रखा था। यह प्रोजेक्ट 2012 तक शुरू होना था। लेकिन बीच में कई कारणों के चलते काम लटक गया था। इसके बाद बस स्टैंड का एक हिस्सा शुरू हो गया। जबकि अन्य हिस्सों काम अभी चल रहा है।

यह सुविधाएं मिलेंगी
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल
1900 बसें रोजाना आएंगी-जाएंगी, फूड कोर्ट्स एंड रिटेल आउटलेट्स, फ्री वाई फाई की सुविधा, एटीएम, साइबर कैफे, मेडिकल सहायता एवं फार्मेसी, मल्टीलेवल पार्किंग, प्री-पेड टैक्सी एवं ऑटो, क्लॉक रूम्स, पर्यटक सूचना बूथ, पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, एसी डोरमेट्रीज एवं वेटिंग लाउंज।
बस स्टैंड पर ऐसे जाना होगा
बस स्टैंड में बेसमेंट एक में कार पार्किंग की सुविधा है। जबकि लोअर ग्राउंड में दो पहिया वाहन पार्किंग व क्लॉक रूम है। जबकि ग्राउंड फ्लोर में पूछताछ केंद्र व वेटिंग लाउंज डिपार्चर, फर्स्ट फ्लोर पर दुकान, टिकट की बुकिंग, आराम घर व पूछताछ केंद्र है। सेकेंड फ्लोर पर फूड कोर्ट व थर्ड फ्लोर में मल्टीप्लेक्स की सुविधा रहेगी।
डिप्टी सीएम ने बस को दी हरी झंडी, सवारियां थी पुलिस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस दौरान पंजाब रोडवेज की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। बस चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी। बस का ड्राइवर सूट-बूट और टाई लगाकर आया था। जबकि बस में अधिकतर सवारियां पुलिस वाले थे। इस दौरान सीएम ने करीब 15 से 20 मिनट बस स्टैंड पर गुजारे। साथ ही प्रोजेक्ट की सारी जानकारी ली।