फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Absconding gangster has encounter with AGTF in Jalandhar, caught after being shot in the leg

Chandigarh News: जम्मू के ध्यानार्थ - फरार गैंगस्टर की जालंधर में एजीटीएफ से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद काबू

Wed, 29 May 2024 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Absconding gangster has encounter with AGTF in Jalandhar, caught after being shot in the leg
कठुआ मेडिकल कॉलेज शूटआउट में सब इंस्पेक्टर की हत्या कर भागा था
विज्ञापन

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने देहात पुलिस के साथ मिलकर सूचना के बाद घेर लिया था घर, गैंगस्टर राणा ने पुलिस पर चलाई चार गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब में 1 जून को वोटिंग से 2 दिन पहले पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू कश्मीर के कठुआ मेडिकल कॉलेज शूटआउट में सब इंस्पेक्टर की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर को पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मक्खन को घेरा। इसके बाद उसने पुलिस पर 4 गोलियां चलाईं, फिर वह एक घर में छुप गया। क्रॉस फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे भोगपुर पुलिस थाने लाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैंगस्टर राणा ने जम्मू के कठुआ में सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का मर्डर किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर राणा की ओर से चलाई गोलियों के खोल और पिस्तौल बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर शाम पुलिस को इनपुट मिला कि गैंगस्टर भोगपुर के गांव मुमनदपुर में आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे घेर लिया। मगर उसने फायरिंग शुरू कर दी और बचने के लिए एक घर में छुप गया। इसके बाद पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया था। सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले में गैंगस्टर राणा पुलिस को वांटेड था। पुलिस भोगपुर थाने में उससे पूछताछ कर ही है। उसके मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जा रही हैं कि वह यहां कैसे आया और उसका कौन सा जानकार यहां रहता है।
विज्ञापन


गैंगस्टर राणा और पुलिस के बीच मुठभेड़ की एजीटीएफ के एआईजी ने बताई पूरी कहानी

गैंगस्टर राणा और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बारे में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि गैंगस्टर रोहित के पंजाब के गैंगस्टरों के साथ संबंध थे। बदमाश ने कठुआ में सब-इंस्पेक्टर का भी गोली मारकर कत्ल किया था, वह पंजाब में छिपा हुआ था। जम्मू-पुलिस के साथ मिलकर लंबे समय से बदमाश की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर को उसी घर में घेर लिया, जहां वह छिपा था। यह देख उसने पुलिस पर 4 गोलियां चलाई। पुलिस ने मक्खन को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह फायरिंग करता रहा। गैंगस्टर को गोली लगने के बाद चोट लगी है। आरोपी से 2 पिस्टल बरामद हुए हैं। बदमाश पिछले 10 दिनों से यहां रह रहा था। जिस घर में मक्खन रह रहा था, उस बुजुर्ग दंपती का बेटा आर्मीनिया में रहता है। मक्खन यह कहकर उनके पास रह रहा था कि वह उनका ध्यान रखेगा। पंजाब के किन गैंगस्टरों के साथ इसके संबंध हैं, इस बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इस मामले में और भी खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ काउंटर की कहानी : पुलिस ने घेराबंदी की थी तो सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर भाग निकला था

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर मक्खन की विक्की सत्तेवाला से दुश्मनी है। उसी रंजिश में मक्खन ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वह घटनास्थल से भागने में सफल हो गया था। उसने अपनी कार वहीं छोड़ दी थी, वही कार पुलिस को मौके से बरामद हुई। मक्खन का ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस को मिला था। नवांशहर इलाके में जम्मू पुलिस ने उसके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच शुरू की। पुलिस ने मक्खन पर थाना कठुआ में 2 अप्रैल 2024 को मामला दर्ज किया हुआ है। मामला दर्ज होने के कुछ दिन बाद मक्खन अपने एक साथी के साथ दोबारा जम्मू में नया सिम कार्ड लेने गया था। उसे पुलिस ने वहां घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली एसआई दीपक शर्मा को लगी। उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी। सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या के केस में भी बदमाश पर थाना रामगढ़ की पुलिस ने गोलीबारी करने के आरोप में बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। इस गोलीबारी में गैंगस्टर वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed